तेजस्वी के घोषणा पत्र पर सियासत तेज,’आरजेडी ने सिर्फ जनता को छलने का किया काम’: नित्यानंद राय

पटना. आरजेडी की तरफ से लोकसभा चुनाव से ठीक पहले परिवर्तन पत्र जारी किया गया, जिसमें कई सारे बड़े वादे किए गए. बिहार में विकास के बाद बिहार से बेरोजगारी दूर करने के बाद गैस सिलिंडर के दाम कम करने के बाद सरकारी नौकरी देने का वादा कई वादे परिवर्तन पत्र में शामिल किया गया है जिस पर केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने हमला बोला है. नित्यानंद राय ने कहा कि यह परिवर्तन पत्र नहीं बल्कि परिवार संवर्धन संकल्प पत्र है. उन्होंने कहा कि बिहार में 15 वर्षों तक RJD की सरकार रही है. लालू जी के परिवार को 15 वर्ष तक सत्ता में रहने का बिहार की जनता ने मौका दिया. लेकिन, जनता ने जो उन्हें मौका दिया उसमें उन्होंने कुछ भी नहीं किया है. उस दौरान सिर्फ भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया गया परिवारवाद को बढ़ावा दिया गया. लालू प्रसाद यादव ने सिर्फ अपने परिवार की चिंता की.

Bihar: Union Minister Nityanand Rai Was Returning From Motihari, A Young  Man Stood Up With A Stick - Amar Ujala Hindi News Live - Bihar :मोतिहारी से  लौट रहे थे केंद्रीय मंत्री

‘न विकास हुआ न सड़कें बनी’

नित्यानंद राय ने कहा कि लालू जी के सरकार में सिर्फ घोटाले ही घोटाले हुए. विकास का कोई काम नहीं हुआ, ना विकास हुआ न सड़कें बनी. न बिजली पहुंची न पानी पहुंचा, हर तरफ भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार रहा. बिहार में गुंडाराज रहा. लेकिन, पिछले 10 वर्षों में मोदी की गारंटी काम कर रही है. बिहार के साथ साथ देश में विकास हो रहा है. मोदी की गारंटी हर क्षेत्र में लोगों का भरोसा दिख रही है और यही वजह है कि बिहार की जनता भी अब समझ चुकी है कि उनके लिए क्या सही या गलत है.

उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने जिन्हें 15 साल तक मौका दिया. उन्होंने उसे सिर्फ छला है. आज बड़े बड़े-बड़े वादे किए जा रहे हैं. गैस सिलेंडर के दाम कम करने के वादे किए जा रहे हैं. बिजली फ्री करने का वादा किया जा रहा है. सरकारी नौकरी देने का वादा किया जा रहा है. लेकिन, जब 15 वर्षों तक उनका शासनकाल रहा तो उस दौरान उन्होंने क्यों नहीं ये सब काम किया है, क्यों जंगलराज रहा, क्यों भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया. अब बिहार की जनता जाग चुकी है और मोदी की गारंटी पर भरोसा करती है. यही वजह है कि इस बार मोदी की गारंटी पर ही वोट मिलेगा.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading