औरंगाबाद में सीएम योगी आदित्यनाथ की हुंकार, कहा- राजद से उम्मीद मत कीजिए

लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार के औरंगाबाद जिले में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुनावी सभा को संबोधित किया. सीएम आदित्यनाथ योगी ने औरंगाबाद के रतनुआ में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा है. भारत विकसित देश बनने की ओर बढ़ रहा है. विकसित भारत का मतलब है कि विकसित बिहार. वहीं सीएम योगी ने बिहार के लोगों को रामलला के लिए उपहार भेजने के लिए धन्यवाद दिया.

औरंगाबाद में बोले योगी आदित्यनाथ- PM मोदी के नेतृत्व में 10 वर्षों में आपने  बदलते हुए भारत को देखा होगा - statement of yogi adityanath in aurangabad -mobile

उन्होंने कहा कि बीजेपी जो कहती है वो करती है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में 4 करोड़ लोगों को आवास मिला. कश्मीर को मुख्यधारा से जोड़ा गया. हर घर जल से नल पहुंच रहा है. नए भारत का नया यूपी और बिहार है. भारत दुनिया की अग्रणी अर्थव्यवस्था बने इसके लिए आप सबसे निवेदन है कि तीसरी बार नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का काम करिए.

वही सीएम योगी ने आरजेडी पर निशाना साधते हुए कहा कि आरजेडी से कोई उम्मीद मत कीजिये. बिहार के अंदर लालू जी के परिवार को ही सीटें कम पड़ गयी. लालू यादव ने सिर्फ परिवार के लिए ही सोचा है. टिकट भी परिवार को देते हैं. योजनाओं का लाभ भी परिवार के लोगों को मिलता है. लालू जी का एक परिवार यूपी में भी है, हालांकि उन्हें जनता ने नकार दिया है. अब यहां भी कुछ ऐसा ही होगा.  सीएम योगी ने कहा कि यूपी और बिहार का रिश्ता का खास है. हमारे यहां लोग संबोधन के दौरान जय सीता-राम करते हैं.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आरजेडी और कांग्रेस धोखे में मत आइएगा. आप सभी लोग औरंगाबाद से सुशील सिंह को वोट देकर जीता दीजिए. सुशील सिंह की जीत की गूंज यूपी तक सुनाई देगी. उन्होंने कहा कि औरंगाबाद की धरती बिहार की चिततौरगढ़ है. सीएम योगी ने लालू यादव पर तंज कसते हुए कहा कि लालू यादव परिवार बढ़ाए, भाजपा आवास बढ़ाएगी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.