बिहार के इन छह जिलों में बिगड़ने वाला है मौसम का मिजाज, जानें मौसम का ताजा अपडेट

पटना समेत प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहेगा। उत्तर बिहार के सीतामढ़ी, मधुबनी, शिवहर, सुपौल, अररिया, किशनगंज के एक या दो स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना है। चार दिनों के दौरान तापमान में वृद्धि होने से भीषण गर्मी की संभावना है। 18 अप्रैल से प्रदेश में उष्ण लहर चलने के आसार है।

IMD Delhi Weather: सुबह-सुबह बारिश से भीगी दिल्ली, सुहावना हुआ मौसम, जानिए  कब तक रहेगा ऐसा ही वेदर - India TV Hindiतीन दिन में 5 डिग्री बढ़ा तापमान, झुलसाने लगी गर्मी

मुजफ्फरपुर जिले में अप्रैल महीने में ही गर्मी झुलसाने लगी है। पिछले तीन दिनों में करीब 5 डिग्री पारा चढ़ा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। अब सोमवार को यह 38 डिग्री से अधिक हो गया है। लगातार पछिया चलने से भी गर्मी लोगों की परेशानी बढ़ा रही है।

सोमवार की सुबह से ही तापमान में वृद्धि होने से आम जनजीवन बेहाल रहा। वहीं दोपहर तक तापमान और अधिक बढ़ जाने से लोग परेशान दिखे। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के तहत सोमवार से ही लगातार तापमान बढ़ने और लू चलने की संभावना जाहिर की गई थी। वहीं, एक दिन पहले सुबह में आसमान में बादल छाने से मौसम थोड़ा सुहावना हो गया था, लेकिन दोपहर में अचानक बढ़ी गर्मी ने बेचैनी बढ़ा दी।मौसम विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार सोमवार को तापमान में करीब 1.6 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। वहीं न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में भी रविवार की अपेक्षा सोमवार को करीब 1.8 डिग्री सेल्सियस वृद्धि हुई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.