‘मोदी तो क्या स्वयं बाबा साहेब अंबेडकर भी भारत के संविधान को नहीं बदल सकते’: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

गया:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गया के ऐतिहासिक गांधी मैदान में चुनावी सभा को संबोधित किया. उन्होंने लोगों से जीतनराम मांझी को जिताने की अपील करते हुए कहा कि ये चुनाव विकसित भारत और विकसित बिहार के गौरव का चुनाव है. उनके साथ मंच पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, अश्विनी चौबे और पशुपति पारस भी मौजूद थे. हालांकि इस रैली में सीएम नीतीश कुमार शामिल नहीं हुए.

PM Narendra Modi Will Start Lok Sabha Election Rally from Jamui Bihar 4  April PM Modi Speech ANN | PM Modi in Bihar: आज बिहार में प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी, 2024 की जीत

अबकी बार 400 पार

प्रधानमंत्री ने मगही भाषा में अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए गया जी और गौतम बुद्ध को नमन किया. पीएम ने कहा कि सदियों बाद भारत और बिहार उस प्राचीन गौरव को लौटाने के लिए आगे बढ़ रहा है. ये चुनाव विकसित भारत और विकसित बिहार के गौरव का चुनाव है. लोगों का उत्साह बता रहा है कि फिर एक बार ‘400 पार’.

संविधान के कारण मैं पीएम हूं

पीएम मोदी ने कहा कि देश के संविधान ने मोदी को ये हक दिया कि आज वह प्रधानमंत्री के पद पर है. राजेंद्र प्रसाद और भीम राव अंबेडकर के कारण संविधान ने हमारे जैसे लोगों को अधिकार दिया कि गरीब और पिछड़े परिवार का बेटा भी इस पद पर बैठा है.

आरजेडी-कांग्रेस पर हमला

प्रधानमंत्री ने कहा कि कई सालों तक लोगों ने कांग्रेस को देश की सेवा करने का मौका दिया लेकिन उसने मौके गंवा दिए. हमारी सरकार ने करोड़ों लोगों को गरीबी से बाहर निकाला. आरजेडी ने दलित-पिछड़ों के साथ अन्याय किया है. बीजेपी ने ही समाज के सभी वर्गों के हित में काम किए हैं.

मोदी की गारंटी

नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज देश को मोदी की गारंटी पर भरोसा है. उन्होंने कहा कि 3 करोड़ गरीबों के लिए पक्के मकान बनेंगे. अगले 5 सालों तक मुफ्त राशन मिलगें. 70 साल से ऊपर के बुजुर्ग का फ्री में इलाज मिलेगा. किसान सम्मान निधि भी आगे मिलती रहेगी, ये मोदी की गारंटी है.

भ्रष्टाचार का दूसरा नाम आरजेडी

पीएम ने आरजेडी पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग वोट मांगने जाते हैं तो नीतीश जी के कामों पर वोट मांगते हैं. आरजेडी इतने सालों तक बिहार पर राज किया है लेकिन हिम्मत नहीं है कि अपने काम पर वोट मांगे. बिहार में भ्रष्टाचार का दूसरा नाम आरजेडी. चारा घोटाले के नाम पर वोट मागने वाले ने गरीबों को लूटा है. अदालत ने भी मुहर लगा दी है. आरजेडी ने केवल दो चीजें दी है. एक जंगलराज और दूसरा भ्रष्टाचार.

लालटेन युग में नहीं जाएगा बिहार

प्रधानमंत्री ने कहा कि आरजेडी का ही दौर था जब बिहार में अपहरण और फिरौती उद्योग बन गया था. महिलाएं घर से बाहर नहीं निकल पाते थे. गया में नक्सलियों का बोलबाला था. आज लूट का यही खेल ये लोग देश में खेलना चाहते हैं. मैं कहता हूं भ्रष्टचार को हटाओ, ये कहते हैं भ्रष्टचारी को बचाओ. बिहार के युवा कभी जंगलराज के साथ नहीं जाएंगे. क्या लालटेन से मोबाइल चार्ज नहीं हो सकता.

संविधान पर मोदी का विपक्ष को जवाब

पीएम मोदी ने कहा कि विपक्षी दलों के नेता झूठ फैला रहे हैं कि बीजेपी संविधान बदल देगी. कान खोलकर सुन लोग, मोदी और बीजेपी तो क्या स्वयं बाबा साहेब अंबेडकर भी संविधान को बदल नहीं सकते हैं. कभी आप कहते थे कि आरएसएस के लोग आएंगे तो देश खत्म हो जाएगा. इतने सालों से हमलोग सरकार चला रहे हैं. आन-बान शान से देश आगे बढ़ रहा है.

मांझी ने पीएम का जताया आभार

मगही में अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए जीतनराम मांझी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि मैं पीएम का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं, क्योंकि मुझे जिताने के लिए और मेरे लिए वोट मांगने खुद आज गया पहुंचे हैं. मांझी ने मंच से प्रधानमंत्री से इलाके के विकास के लिए कई मांग भी की.

रैली को लेकर कड़ी सुरक्षा

पीएम मोदी की रैली को लेकर गया में सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है. गहन जांच के बाद ही लोगों को गांधी मैदान के अंदर प्रवेश कराया जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गया संसदीय क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी जीतन राम मांझी के लिए वोट मांगने आ रहे हैं.

कुमार सर्वजीत से मांझी का मुकाबला

गया लोकसभा सीट से जीतनराम मांझी चौथी बार भाग्य आजमा रहे हैं. तीनों बार उनको शिकस्त मिली है. पहली बार 1991 में उनको कुमार सर्वजीत के पिता के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. इस भी कुमार सर्वजीत आरजेडी के टिकट पर चुनावी मैदान में हैं. 2019 में मांझी महागठबंधन में थे, तब पीएम मोदी ने उनके खिलाफ रैली की थी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading