बिहार के चुनावी समर में जेपी नड्डा फूकेंगे बिगुल, 6 घंटे में करेंगे ताबतोड़ तीन रैलीयां

पटना: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बिहार दौरे पर आ रहे हैं और 6 घंटे से अधिक समय वह बिहार की धरती पर रहेंगे. सहयोगी दलों के लिए तीन लोकसभा क्षेत्र में जेपी नड्डा चुनाव प्रचार करेंगे. जेपी नड्डा पहले पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे और फिर उसके बाद वहां से भागलपुर के लिए रवाना होंगे. भागलपुर में दूसरे चरण में 26 अप्रैल को वोटिंग है. वहीं खगड़िया और झंझारपुर में तीसरे चरण में 7 मई को मतदान होगा.

JP Nadda to address public meeting in Rajasthan's Bharatpur today | Mintबिहार के चुनावी समर में जेपी नड्डा की एंट्री आज

भागलपुर में जदयू के प्रत्याशी अजय मंडल के लिए जेपी नड्डा चुनाव प्रचार करेंगे. भागलपुर सीट पर अजय मंडल का मुकाबला कांग्रेस नेता अजीत शर्मा के साथ है.भागलपुर के बाद जेपी नड्डा का कारवां खगड़िया पहुंचेगा और लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के प्रत्याशी राजेश वर्मा के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वोट मांगेंगे और चुनावी सभा को संबोधित करेंगे.

6 घंटे में नड्डा करेंगे तीन रैली

जेपी नड्डा अंतिम सभा झंझारपुर में करेंगे. झंझारपुर से जदयू के प्रत्याशी रामप्रीत मंडल चुनाव के मैदान में हैं. रामप्रीत मंडल के लिए जेपी नड्डा वोट मांगेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे. झंझारपुर में चुनावी सभा करने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दरभंगा पहुंचेंगे और दरभंगा एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे.

जेपी नड्डा का कार्यक्रम

10:40 मिनट पर जेपी नड्डा पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां उनका स्वागत किया जाएगा. उसके बाद दोपहर 12:30 बजे भागलपुर के सैडिस कंपाउंड में चुनाव प्रचार करेंगे. दोपहर 02:00 बजे खगड़िया के भगवान हाई स्कूल, गोगरी जमालपुर, में सभी आयोजित है. दोपहर 03:55 बजे मधुबनी के राज मैदान, राजनगर में जेपी नड्डा हुंकार भरेंगे.

नड्डा की एंट्री से कार्यकर्ताओं में उत्साह

आपको बता दें कि झंझारपुर इंडिया और भागलपुर एनडीए की सीटिंग सीट है झंझारपुर और भागलपुर में वर्तमान सांसद मैदान में है तो खगड़िया लोकसभा सीट पर राजेश वर्मा को महबूब अली कैसर के जगह मैदान में उतारा गया है. जेपी नड्डा की सभा को लेकर एनडीए कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है.

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading