परिवारवाद को लेकर लालू परिवार पर भागलपुर में बरसे नड्डा

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज भागलपुर में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान नड्डा के निशाने पर इंडी गठबंधन और लालू यादव का पूरा परिवार रहा। जेपी नड्ड ने इंडी अलायंस को परिवारवादी और भष्टाचारी दलों का गठबंधन करार दिया। उन्होने कहा कि इंडी अलांयस में जितने भी दल के नेता हैं। वो सभी परिवारवाद और करप्शन में डूबे है। जिनमें आधे जेल में और आधे बेल पर बाहर हैं।

जेपी नड्डा आज बिहार में, भागलपुर, खगड़िया और झंझारपुर में भरेंगे हुंकारनड्डा ने लालू परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव का तो लगभग पूरा परिवार ही बेल पर है। जिसमें लालू यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, मीसा भारती शामिल हैं। वहीं दिल्ली के सीएम केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सतेंद्र जैन ये सभी जेल में है। और संजय अभी जेल से बाहर बेल पर हैं। वहीं सपा नेता आजम खान भी जेल में है।

इंडिया अलायंस को घमंडिया गठबंधन बताते हुए नड्डा ने कहा कि इस गठबंधन की सभी पार्टियां परिवारवाद में लिप्त हैं। फिर चाहे वो लालू आरजेडी हो, जिसमें तेजस्वी, तेज प्रताप, मीसा, राबड़ी और लालू शामिल हैं। यूपी में अखिलेश-डिंपल की समाजवादी पार्टी है। बंगाल में ममत बनर्जी और अभिषेक पार्टी है। तमिलनाडु में करुणानिधि और स्टालिन की पार्टी, जम्मू कश्मीर में फारुख और उमर अब्दुल्ला परिवार की पार्टी है। पंजाब में सुखबीर बादल और हरियाणा में चौटाला परिवार की पार्टी है। महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे की पार्टी है। कांग्रेस सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी की पार्टी है।

जेपी नड्डा ने भागलपुर में जेडीयू और एनडीए प्रत्याशी अजय मंडल के समर्थन में वोट करने की अपील की। और जनता से वोट मांगे। इसके साथ ही मोदी सरकार की 10 साल की उपलब्धियां भी गिनाई। महागठबंधन की सहयोगी पार्टियों आरजेडी-कांग्रेस और वाम दलों पर जमकर घेरा। आापको बता दें भागलपुर में दूसरे चरण में 26 अप्रैल को वोटिंग है। और आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading