आईसीएसई-आईएससी 2024 के वार्षिक परीक्षा परिणाम में नॉर्थ- पॉइंट चिल्ड्रन स्कूल के छात्रों ने लहराया परचम

मुजफ्फरपुर : आज 06 मई को आई.सी.एस.ई एवं आई. एस. सी. बोर्ड नई दिल्ली ‌द्वारा शैक्षिक सत्र 2023 – 2024 के वार्षिक परीक्षा परिणाम की घोषणा की गयी है। जिसमें मुजफ्फरपुर जिले के नॉर्थ- पॉइंट चिल्ड्रन स्कूल ने दशवीं एवं बारहवीं वर्ग के वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।वि‌द्यालय के छात्र छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए कड़ी मेहनत और लगन के साथ विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस वर्ष वर्ग दशम के वार्षिक परीक्षा में कुल 146 छात्र सम्मिलित हुए थे जिनमें शत प्रतिशत छात्र सफल हुए हैं। रिजल्ट आते ही पास होने वाले विद्यार्थी खुशी से झूम उठे। जहां छात्रों ने बताया कि बेहतर परिणाम में विद्यालय का पूरा सहयोग रहा है।

वहीं दशवीं एवं बारहवीं वर्ग के वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विद्यालय की प्राचार्या मौनी मित्रा ने सभी छात्रों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को बधाई दी और कहा कि जिस प्रकार इस परीक्षा में बच्चों ने कड़ी मेहनत की है, उसी प्रकार आगे भी मेहनत जारी रखें। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।


अर्णव विशुव्रिधि-99
शशांक शेखर-98
हर्ष राज-97
आयुष सोनी-95.40
जय आनंद-95.40
आयुष कुमार-95.20
केशव नथनी 95
आरव जैसवाल -95
निर्माण अगरवाल – 94.40
साहिल कुमार 94.20

वर्ग दशम के विषयों में अंग्रेज़ी में अधिकतम 98 अंक, गणित में अधिकतम 98 अंक, विज्ञान में अधिकतम 99 अंक, समाजशास्त्र में अधिकतम 100 अंक, हिन्दी में अधिकतम 98 अंक, तथा कंप्यूटर विज्ञान में अधिकतम 100 अंक प्राप्त किए गए हैं।

90% से 100% के बीच 30 छात्र
80% से 90% के बीच 40 छात्र
70% से 80% के बीच 41 छात्र

अन्य सभी छात्रों ने 60% से अधिक अंक प्राप्त किये।

12वीं के विज्ञान संकाय में 91% प्राप्त करके अनुष्का ने प्रथम, 88.25% प्राप्त करके अश्मि वर्मा ने द्वितीय और 86% प्राप्त करके सिमरन सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है, वाणिज्य संकाय में 83% प्राप्त करके ऋषिता ने प्रथम, स्थान प्राप्त कर वि‌द्यालय का मान बढ़ाया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading