लोकसभा चुनाव में सात समंदर पार से मतदान करने खगड़िया पहुंची तेजस्विनी

खगड़िया: बिहार केखगड़िया लोकसभा सीट पर सुबह 7:00 बजे से मतदान जारी है. मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर चुनाव आयोग और जिला प्रशासन की कवायद बड़ी जोर शोर से इस बार देखी गई, लेकिन बीते दो चरणों में बिहार में मतदान का प्रतिशत उत्साहवर्धक नहीं रहा. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि लोग अपने मतदान के महत्व को नहीं समझते हैं लेकिन कुछ ऐसे भी लोग हैं जो अपने मतदान के अधिकार के महत्व को समझते हैं.

सात समंदर पार से मतदान करने खगड़िया पहुंची तेजस्विनीइंग्लैंड से मतदान करने खगड़िया पहुंची तेजस्विनी

ऐसी ही एक शख्स तेजस्विनी हैं जो अपने मत का महत्व बखूब समझती हैं और मतदान करने के लिए सात समंदर पार से खगड़िया पहुंची हैं. खगड़िया की बेटी तेजस्विनी हर बार चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने इंग्लैंड से खगड़िया आती हैं और मतदान के बाद वापस लौट जाती हैं.

इंग्लैंड में करती हैं पढ़ाई

खगड़िया जिले के मशहूर डॉक्टर मुरारी पोद्दार की बेटी तेजस्विनी इंग्लैंड में सकोलॉजिस्ट रिसर्चर की पढ़ाई कर रही हैं. तेजस्विनी बताती हैं कि देश में बेहतर सरकार के लिए सरकार ने हमें मतदान का अधिकार दिया है और हर व्यक्ति को चाहिए कि मतदान के दिन कहीं भी रहे वह मतदान जरूर करे. क्योंकि यह उनका मौलिक अधिकार है और इसी के जरिये वह सरकार चुन भी सकते हैं और बदल भी सकते हैं.

सोशल मीडिया पर पिता ने चलाई मुहिम

तेजस्विनी के पिता सरकारी डॉक्टर हैं और लगातार मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर खगड़िया और भागलपुर जिले में सोशल मीडिया के जरिए प्रचार प्रसार करते आए हैं. मतदान के अधिकार के महत्व को एक डॉक्टर पिता ने ही अपनी पुत्री को बताया जिस वजह से पुत्री इंग्लैंड से मतदान को लेकर खगड़िया पहुंची है. डॉक्टर मुरारी पोद्दार लोगों से अपील कर रहे हैं कि वह अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading