असम के सांसद ने बिहार की इस सीट से किया नामांकन, सियासी हलचल तेज

वाल्मीकिनगर संसदीय क्षेत्र से सोमवार को असम के कोकराझार के सांसद नबा कुमार सरानिया ने नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता राजीव कुमार सिंह के समक्ष गण सुरक्षा पार्टी के प्रत्याशी के रूप में पर्चा भरा। गण सुरक्षा पार्टी के संस्थाक नबा सरानिया असम के कोकराझार लोकसभा क्षेत्र से दो बार सांसद निर्वाचित हो चुके हैं। वे 2014 से सांसद हैं। उन्होंने 2019 में बोडोलैंड प्रादेशिक परिषद की प्रमिला रानी ब्रह्मा को 37,786 मतों से हराया था। सरानिया को 4,84,560 वोट मिले थे।

bihar political crisis news of rjd jdu mla on poachingये है पर्चा भरने का कारण

असम के बक्सा जिले के दिघलीपार गांव के रहने वाले सरानिया उल्फा (यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट आफ असम) की 709 बटालियन के कमांडर रह चुके हैं। नबा सरानिया ने बताया कि वे यहां के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अति पिछड़ा वर्ग के लोगों को सामाजिक पहचान दिलाना चाहते हैं। असम में कुछ तकनीकी कारणों से उनका नामांकन रद हो गया। कहा कि यदि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बनारस जाकर चुनाव लड़ सकते हैं तो वह वाल्मीकिनगर से क्यों नहीं?

बता दें कि इस सीट से राजद ने दीपक यादव को अपना प्रत्याशी बनाया है। वहीं, जदयू ने सुनील कुमार पर भरोसा जताया है। बाहर से आए प्रत्याशी की वजह से इस सीट पर दोनों पार्टियों की टेंशन बढ़ सकती है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading