मुजफ्फरपुर: एक महीने से बोचहां के गरहां में चल रहे श्री अर्जुन बाबू पशु मेला हाट बाजार मेला में बुधवार को रावण, मेघनाथ और कुंभकरण का पुतला दहन को लेकर सबसे अधिक भीड़ जुटी। मेले में गायों, बकरियों की बिक्री के साथ खेल-खिलौने की भी बिक्री खूब हुई।

झूला हो या मौ’त का कुआं, जादूगर सभी जगह लोगों की भारी भीड़ रही। मौके पर पूर्व मंत्री रामसूरत राय, समाजसेवी सुभाष यादव, भरत राय, हंस लाल यादव, राकेश यादव, चितरंजन महतो, तारकेश राय, मिथलेश कुमार, सकलदीप ठाकुर, शिवाजी राय व मेला आयोजन समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे।






