बिहार में फिर बदलने वाला है मौसम का मिजाज, आंधी तूफान को लेकर अलर्ट जारी

राजधानी समेत प्रदेश में आंधी-पानी का सिलसिला बने होने के कारण तापमान में गिरावट आई। इससे लोगों को भीषण गर्मी व लू (हीट वेव) से थोड़े समय के लिए राहत मिली है। बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त पुरवा हवा का प्रवाह पश्चिम बंगाल, सिक्किम होते हुए प्रदेश में आ रही है। वहीं, एक चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने होने के कारण प्रदेश का मौसम सुहाना बना हुआ है।

बिहार में ठंड के साथ आज रात से बारिश के साथ ओले : bihar weather alert today  and jharkhand mausam live forecast updateबिहार में 13 मई तक बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार 13 मई तक प्रदेश में आंधी-पानी से राहत के आसार नहीं है। शुक्रवार को पटना सहित अधिसंख्य जिलों के एक या दो स्थानों पर मेघ गर्जन, वज्रपात व तेज हवा 40-50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चलने की संभावना है। इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी समेत प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में छिटपुट वर्षा के आसार हैं।

बंगाल की खाड़ी से उठने वाली हवा बिगाड़ रही बिहार का मौसम

मौसम विज्ञानी एसके पटेल के अनुसार बंगाल की खाड़ी से उठने वाली नमी युक्त पुरवा हवा पश्चिम बंगाल, सिक्किम को पार करते हुए प्रदेश में आ रही है। इसके कारण प्रदेश में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के कारण तापमान में गिरावट का क्रम जारी है। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में वर्षा होने से मौसम सामान्य बना रहा।

मुजफ्फरपुर में सबसे अधिक बारिश

प्रदेश में सर्वाधिक वर्षा मुजफ्फरपुर में 66.0 मिमी दर्ज की गई। वहीं, राजधानी का अधिकतम तापमान गुरुवार को सामान्य से 9.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री का अंतर दर्ज किया गया। मई में राजधानी का सबसे कम अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। 35.4 डिग्री सेल्सियस के साथ डेहरी रोहतास प्रदेश का सबसे गर्म स्थान दर्ज किया गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading