बिहार में चुनाव खत्म होते ही शिक्षकों का होगा बड़ा आंदोलन! स्कूलों के नए टाइम-टेबल पर ब’वाल

पटनाः बिहार में एक बार फिर शिक्षक और शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक आमने-सामने हो गए हैं. स्कूल की नई टाइमिंग को लेकर शिक्षकों में आक्रोश बढ़ गया है, जिसके चलते उन्होंने केके पाठक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. शिक्षक संघ ने आचार संहिता खत्म होने के बाद बड़े आंदोलन का ऐलान किया है. दरअसल, केके पाठक के नए आदेश के मुताबिक अब स्कूल सुबह 6 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक चलेंगे. पुरुषों के साथ महिला शिक्षिकों ने भी इस आदेश पर सवाल खड़ा किया है. शिक्षकों ने आरोप लगाया है कि केके पाठक जानबूझकर प्रताड़ित कर रहे हैं.

KK Pathak another big action against teachers teachers missing from training will have to face this consequence - केके पाठक का शिक्षकों पर एक और बड़ा एक्शन, ट्रेनिंग से गायब टीचर्स को

शिक्षकों ने कहा कि इतनी सुबह स्कूल पहुंचना मुश्किल हैं. शिक्षक संघ ने नए आदेश पर सरकार को अल्टीमेटम तक दे दिया है. शिक्षक संघ ने कहा कि नए आदेश का पालन करने पर शिक्षकों को अंधेरे में घर छोड़ना होगा और किसी भी तरह की अनहोनी व हादसा हो सकता है. शिक्षक संघ ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर आदेश वापस नहीं लिया गया तो 4 जून के बाद आंदोलन होगा. नए आदेश के मुताबिक सुबह 6 बजे से स्कूल में पठन-पाठन का काम शुरू हो जाएगा और डेढ़ बजे तक चलेगा.

हालांकि इस दौरान 12 बजे के बाद शिक्षक केवल कमजोर बच्चों को डेढ़ बजे तक पढ़ाएंगे. बता दें कि फिलहाल सरकारी स्कूलों की 15 मई तक छुट्ची है. 16 मई को स्कूल खुलते ही नया टाइम टेबल लागू हो जाएगा, जो 30 जून तक चलेगा. भीषण गर्मी के कारण बच्चों को कोई नुकसान ना हो, इसके लिए विभाग ने नया टाइम टेबल लागू करने का फैसला किया है.

     

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading