केके पाठक का फिर चला शिक्षकों पर डंडा, 27 शिक्षकों के एक दिन के वेतन पर लगाई रोक

सीतामढ़ी जिले के विभिन्न स्कूलों के निरीक्षण में अनुपस्थित पाए गए दो दर्जन से अधिक शिक्षकों पर कारवाई की गई है. वहीं, विभाग ने उनके एक दिन के वेतन की कटौती की है. दरअसल, अपर मुख्य सचिव केके पाठक के निर्देश पर सरकारी स्कूलों में नियमित निरीक्षण जारी है. निरीक्षण के दौरान बिना सूचना अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों पर लगातार कार्यवाही भी की जा रही है. बावजूद विद्यालयों से शिक्षक बिना सूचना अनुपस्थित रह रहे हैं.

बिहार: केके पाठक ने नहीं दिया इस्तीफा, जानिए क्या है पूरी सच्चाई… - Patna  Fake claim being circulated on social media saying IAS KK Pathak has  resigned lcls - AajTak

एक साथ 27 शिक्षकों पर हुई कार्रवाई
इसी कड़ी में जिले में 11 से 15 मई को किए गए निरीक्षण के दौरान बिना सूचना अनुपस्थित रहने वाले 27 शिक्षकों के एक दिन के वेतन पर रोक लगाते हुए बीईओ के माध्यम से स्पष्टीकरण की मांग जिला शिक्षा पदाधिकारी ने की है.


इन शिक्षकों पर हुई कार्रवाई

बिना सूचना अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों में बथनाहा प्रखंड के मध्य विद्यालय छतवागढ़ की शिक्षिका सुनीता कुमारी ,बेलसड प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय ततमा टोला परतापुर की रेणु कुमारी, परिहार प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय राम भेलाही दक्षिणवारी टोल के मोहम्मद परवेज आलम, मध्य विद्यालय खोपराहा की किरण कुमारी ,पुपरी प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय यहिया टोल उर्दू आवापुर दक्षिण के मकसूद आलम ,पुपरी प्रखंड के मध्य विद्यालय परसौनी के सुधांशु शर्मा, रुन्नीसैदपुर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय प्रेमनगर गोट की सुजाता कुमारी, सुरसंड प्रखंड के मध्य विद्यालय शंकरपुर के उपेंद्र पासवान शामिल हैं.
इसके अलावा बैरगनिया प्रखंड के मध्य विद्यालय पर पिपराही सुल्तान की फुलकेरा कुमारी, बाजपट्टी प्रखंड के मध्य विद्यालय रतवारा बिशनपुर की गुंजन कुमारी, बथनाहा प्रखंड के मध्य विद्यालय छतवागढ़ की सुनीता कुमारी, बथनाहा प्रखंड के मध्य विद्यालय दोस्तपुर खैरवी दक्षिणी के सुरेंद्र कुमार, मध्य विद्यालय मधुबनी गोट के परमानंद कुमार ,परिहार प्रखंड के मध्य विद्यालय शिवनगर के रामनाथ प्रसाद, पुपरी प्रखंड के मध्य विद्यालय रामपुर पचासी के मोहम्मद निजामुद्दीन , बेलसंड प्रखंड के हित नारायण उच्च विद्यालय चंदौली की पूनम कुमारी, सोनबरसा प्रखंड के श्री राम गुलाम उच्च विद्यालय कन्हौली भाड़सर की रुखसार आरा ,अभिषेक कुमार व रवि शंकर राम शामिल हैं.

    

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading