बिहार शिक्षा विभाग का नया नियम जारी, अब इतने बजे शिक्षकों को विद्यालय में पहुंचना होगा अनिवार्य

बिहार के सभी विद्यालयों में आज से सुबह 6 बजे से ही कक्षा का संचालन होगा, वहीं शिक्षकों को दोपहर 1:30 बजे के बाद छुट्टी मिलेगी. यह जानकारी बिहार माध्यमिक शिक्षा संघ ने अपने पत्रांक के जरीए दिया है. इस पत्रांक के माध्यम से बताया गया है कि 16 मई से सभी विद्यालय (प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक सहित संस्कृत) में इस नियम का पालन किया जाएगा.

Jharkhand's Netarhat Residential School Begins Admissions for Class 6 -  News18

सुबह 6 बजे से शुरू हो जाएगा शिक्षकों का काम
शिक्षण गतिविधि सुबह 6 बजे से 12 बजे तक की जाएगी, वहीं इसके बाद विद्यालय के कमजोर बच्चों को मिशन दक्ष के तहत स्पेशल क्लास दी जाएगी. बीच में 10 बजे से 10:30 बजे तक मध्याह्न भोजन का समय रखा गया है. साथ ही विद्यालय के सभी शिक्षक और कर्मचारियों को आदेश दिया गया है कि वो दोपहर 1:30 बजे के बाद ही विद्यालय परिसर से प्रस्थान करेंगे. बता दें कि पिछले कुछ दिनों से कक्षा का संचालन सुबह के 8 बजे से किया जाता था. अब ऐसे में माध्यमिक शिक्षा संघ के द्वारा जारी इस आदेश से शिक्षकों को सुबह 6 बजे से ही विद्यालय परिसर में रहना होगा. यह आदेश 16 मई से 30 जून तक लागू रहेगा. इसके अलावा कॉपियों का मूल्यांकन सहित अन्य प्रशासनिक कार्य शिक्षक इस बीच करते रहेंगे.

90 प्रतिशत उपस्थिति है जरूरी
इस पत्र में सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को आदेश दिया गया है कि सभी विद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति 90 प्रतिशत तक सुनिश्चित करना होगा. साथ ही कमजोर पड़ रहे छात्रों के लिए रोज स्पेशल क्लास की व्यवस्था दोपहर के 12 बजे से 1:30 बजे तक संचालित होती रहेगी.

गर्मी की छुट्टी के बाद बदला नियम
आपको बता दें कि बीते 15 अप्रैल से 15 मई तक राज्य के सभी शिक्षण संस्थानों में ग्रीष्म अवकाश दिया गया था. इसके बाद शिक्षा विभाग के निदेशक कन्हैया प्रसाद श्रीवास्तव के द्वारा यह आदेश जारी किया गया है. पत्रांक में यह बताया गया है कि बच्चों को गर्मी से राहत मिले, इसलिए यह फैसला लिया गया है.

    

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading