तेजस्वी का मोदी सरकार पर पलटवार; हमारे पास खोने को क्या, जिसके पास खोने को है वो चिंता करे!

पटना :तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. देश में चार चरणों का चुनाव हो चुके हैं लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक शब्द भी रोजगार, नौकरी के बारे में कुछ नहीं बोला है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2024 लोकसभा चुनाव में सिर्फ नफरत की भाषा बोल रहे हैं.

गोपालगंज के सबेया में बंद पड़े एयरपोर्ट को करवाएंगे चालू', तेजस्वी यादव  बोले- एक करोड़ युवाओं को देंगे नौकरी - News18 हिंदी

तजेस्वी यादव ने उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आरोपों पर पलटवार भी किया जिसमें उन्होंने कहा था कि 4 जून के बाद आरजेडी बेरोजगार हो जाएंगी. तेजस्वी यादव ने कहा कि 4 जून को क्या होगा कौन बेरोजगार होगा ये 4 जून ही बताएगा. लेकिन बिहार और झारखंड से हमने बीजेपी का सफाया कर दिया है. तेजस्वी ने कहा कि ”हमारे पास खोने के लिए क्या है? जिनके पास खोने के लिए है वो सोचें.

    

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.