बिहार में चरम पर जुबानी जंग, आरजेडी का फूल फॉर्म बताने पर तेजप्रताप का पलटवार

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बिहार समेत पूरे भारत में सियासी युद्ध की स्थिति बन गयी है। बिहार में जुबानी जंग चरम पर है। राज्य के दो बड़े दल बीजेपी और राजद के बीच सबसे ज्यादा बहस हो रही है। राजद नेता और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के उसे बयान पर पलटवार किया है जिसमें भाजपा नेता ने आरजेडी का फुल फॉर्म बताकर लालू यादव के पूरे कुनबे पर निशाना साधा था। तेज प्रताप यादव ने कहा है कि बोलते समय जेपी नड्डा को स्लिप ऑफ टंग हो गया। वह दरअसल वे बीजेपी को दलदल कहना चाहते थे। तेजप्रताप ने नरेंद्र मोदी, अमित शाह जैसे नेताओं के दनादन बिहार दौरे को लेकर कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।

जेपी नड्डा के तंज के बाद तेज प्रताप का पलटवार, BJP को लेकर कही बड़ी बात |  Bihar Lok Sabha Elections 2024 Tej Pratap retaliates after JP Nadda taunt  says big thing

बुधवार को शिवहर की एक चुनावी सभा में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राजद का नया फुल फॉर्म बताया था।  उन्होंने कहा था कि R से रिश्वतखोरी, J से जंगल राज और D से दलदल। यह है आरजेडी का मतलब। उन्होंने पार्टी के सुप्रीमो लालू यादव के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए। जेपी नड्डा ने कहा कि जो लोग कहते हैं कि हम सरकारी नौकरियां देंगे वह ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी जी ने रिपोर्ट कार्ड की राजनीति शुरू कर दी है। बुधवार को तेज प्रताप यादव ने इस पर पलटवार किया।

मीडिया से बात करते हुए तेजप्रताप यादव ने कहा कि उनको स्लिप ऑफ टंग हो गया होगा। एक्चुअली वे कहना चाहते थे कि भाजपा दलदल है। वे अपने आप को कह रहे थे और कहा गया राजद। उनकी जुबान स्लिप कर गई होगी। राजद के बिना इनकी दाल गलती नहीं है। इनकी रोजी रोटी राजद से ही चलती है। अच्छी बात है राजद का नाम जपते रहें और INDIA महागठबंधन जीतता रहे। जेपी नड्डा, अमित शाह, नरेंद्र मोदी जैसे बड़े नेताओं के बिहार दौरे पर भी तेजप्रताप ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि कोई आए जाए लेकिन इसका महागठबंधन के भविष्य पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। जान लीजिए कि बड़े पैमाने पर महागठबंधन की जीत होगी।

    

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading