मुजफ्फरपुर के मझौलिया स्थित शीश महल गली के सामने झाजी रेजिडेंस के निकट वार्ड नंबर 27 में एक बहुत बड़ा गड्ढा नगर निगम द्वारा खोद दिया गया है। जिससे लोगों को आने जाने बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसे लेकर मुजफ्फरपुर, मझौलिया के संतोष कुटी निवासी महेश प्रसाद सिन्हा ने नगर निगम से शिकायत की है। साथ ही जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है।




