बिहार मौसम अपडेट: इन दिन से होगा मानसून का आगमन, सामान्य से अ​धिक वर्षा के आसार

बिहार में भीषण गर्मी व लू से लोगों को कुछ दिनों के बाद राहत मिलने वाली है। वहीं बिहार में भी मानसून इस बार जल्द ही दस्तक देने वाला है। इस बार बिहार में मानसून 13 से 18 जून के मध्य पूर्णिया के रास्ते प्रवेश करेगा। इस बार सामान्य से अ​धिक वर्षा के आसार हैं।मानसून देश में अपने आगमन की तय तिथि से एक दिन पहले 31 मई को केरल में दस्तक देगा। वैसे केरल में मानसून आने की सामान्य तिथि एक जून है। मौसम विभाग ने मानसून पूर्वानुमान को लेकर बताया कि तिथि में चार दिन कम या ज्यादा होने की संभावना है। ऐसे में 28 मई से तीन जून के बीच मानसून प्रवेश करेग

Weather Update: ठंड के बीच दिल्ली-यूपी में बारिश की दस्तक! आज के मौसम पर आया ये अलर्ट - Delhi weather rainfall prediction amid cold wave and temperature drops in Delhi UP IMDबंगाल की खाड़ी में अंडमान सागर और द्वीप समूह पर मानसून को 19 मई को पहुंचने की संभावना है। वहां दस्तक देने की सामान्य तिथि 21 मई है। मौसम विभाग के अनुसार, तीन से पांच सप्ताह में ला-नीना की परिस्थितियां पैदा होने के आसार हैं। ऐसे में इस वर्ष सामान्य से अधिक वर्षा की संभावना जताई जा रही है।

इस बार 13 से 18 जून के बीच बिहार में मानसून के दस्तक देने के आसार

मौसम विज्ञानी एसके पटेल ने बताया कि समय से मानसून केरल में प्रवेश करेगा तो बिहार में भी समय से पूर्णिया व किशनगंज के रास्ते प्रवेश करेगा। बीते वर्ष 13 जून को पूर्णिया के रास्ते बिहार में मानसून प्रवेश किया था। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि 13-18 जून के मध्य मानसून बिहार में प्रवेश करेगा।

इस बार बिहार में सामान्य से 106 फीसदी अधिक बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, जून से सितंबर चार माह के दौरान सामान्य से 106 फीसद वर्षा के आसार हैं। मानसून के दौरान सामान्य वर्षा 87 सेंटीमीटर है। यानी इस वर्ष करीब 92 सेंटीमीटर वर्षा की संभावना जताई जा रही है। वहीं, बिहार में 992.2 मिमी है। मानसून सीजन के दौरान 96-104 मिमी वर्षा सामान्य मानी जाती है। वहीं, इस बार 106 फीसद तक रहने के आसार हैं। वर्षा की स्थिति ठीक होने से खेती किसानी को लाभ मिलने की संभावना है।

    

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading