बिहार में बिगड़ने वाले हैं मौसम के तेवर, जिलों में मेघ और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी

राजधानी समेत प्रदेश में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। दिन में जहां पछुआ हवा का प्रवाह व तापमान में वृद्धि होने से लोग गर्मी परेशान हैं तो वहीं दोपहर बाद बादलों की आवाजाही बने होने के कारण उमस भरी गर्मी सता रही है। उत्तरी भागों में छिटपुट वर्षा तो दक्षिणी भाग गर्मी बढ़ रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 48 घंटों तक मौसम में बदलाव के आसार नहीं हैं। हालांकि, 19 मई से लोगों को  भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है।

Bihar Weather Update; Tau Te will cause medium rain and thunderstrome in  eastern and middle parts of state | 'ताउ ते' तूफान का बिहार में असर: आने  वाले दो दिनों में बदलेगाइन 5 शहरों में लू की चेतावनी

शनिवार को पटना व आसपास इलाकों का मौसम शुष्क बना रहेगा वहीं, दक्षिणी भागों के बांका, नवादा, पूर्णिया, भागलपुर, गोपालगंज में लू को लेकर चेतावनी जारी की है। जबकि, किशनगंज, अररिया जिले में आंधी-पानी के साथ मेघ गर्जन व वज्रपात को लेकर संभावना जताई है।

19 मई से बिहार में मौसम फिर लेगा करवट

मौसम विभाग के अनुसार 19 मई से मौसम में एक बार फिर बदलाव की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र व दक्षिण पश्चिम मानसून की सक्रियता बंगाल की खाड़ी की ओर होने के कारण 19-23 मई तक पटना समेत जिलों में मेघ गर्जन के साथ आंधी-पानी के आसार है। मौसम में बदलाव आने के बाद तापमान में गिरावट से लोगों को भीषण गर्मी व लू से कुछ समय के लिए राहत मिलेगी। किसानों को सावधान रहने की सलाह दी गई है।

बिहार के 21 जिलों का तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया

शुक्रवार को पटना सहित 21 जिलों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर दर्ज किया गया। राजधानी के अधिकतम तापमान में चार डिग्री वृद्धि होने के साथ 41.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि, 43.7 डिग्री सेल्सियस के साथ अरवल जिला सबसे गर्म रहा। पटना समेत 16 शहरों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।

कुछ इलाके में बारिश भी हुई

वहीं, बांका के बौसी में सर्वाधिक वर्षा 14.8 मिमी, बांका में 13.2 मिमी, किशनगंज में 11.6 मिमी, कटिहार में 7.4 मिमी दर्ज की गई, जबकि शेखपुरा, जमुई, भोजपुर, बांका, नवादा, राजगीर एवं अरवल में लू (हीट वेव) की स्थिति बनी रही।

    

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading