मुजफ्फरपुर डीएम की मदद से 100 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति ने चुनाव में अपनी भागीदारी की सुनिश्चित

मुजफ्फरपुर: लोकतंत्र के इस महापर्व में 100 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति ने भी चुनाव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। जहां  शहर के सदर स्थित मतदान केन्द्र संख्या 135 में जलेश्वर नाथ मल्लिक नामक एक बुजुर्ग मतदाता ने जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन से मतदान केंद्र पर पहुंचवाने की मांग की। जिसे लेकर जिलाधिकारी ने  त्वरित कार्रवाई करते हुए सेक्टर पदाधिकारी के सहयोग से उनके मतदान केंद्र पर वोट दिलवाया।

    

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.