पीएम मोदी के ‘बेड रेस्ट’ वाले बयान पर बोले तेजस्वी, सब लोगों को बेड खाली कर देना चाहिए!

मोतिहारी में चुनावी रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आरजेडी नेता तेजस्वी यादव को ‘बेड रेस्ट’ वाले बयान पर घेरा तो अब तेजस्वी ने भी पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि पीएम काम की बात तो करते नहीं हैं, सिर्फ मुझे और आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव को गाली देने बिहार आते हैं.

Tejashwi Yadav Attacks PM Modiक्या बोले पीएम मोदी?

दरअसल, मोतिहारी में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बेड रेस्ट वाले बयान पर पलटवार किया था. उन्होंने कहा, ‘मैंने सुना है कि यहां कोई घूम-घूम कर कह रहा है कि 4 जून के बाद मोदी को बेड रेस्ट देगा. मेरी तो ये कामना है कि देश के किसी भी नागरिक को बेड रेस्ट की जरूरत न पड़े. देश का हर नागरिक ऊर्जा से और उत्सव से भरा हो.’

छपरा पर की घटना पर छलका तेजस्वी का दर्द

छपरा की घटना पर तेजस्वी ने कहा सूचना मिली है दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. यह चुनाव के बाद की घटना है और प्रशासन के लोगों से उनकी बात हुई है. प्रशासन के लोगों ने आश्वस्त किया है कि दो शख्स को गिरफ्तार किया गया है और दो फरार को भी आज शाम तक गिरफ्तार कर लिया जाएगा. वहीं उन्होंने बताया कि तीन लोगों को गोली लगी है, एक मौके पर मौत हो गई और एक की सदर अस्पताल में मौत हुई है. एक को कमर के आसपास गोली लगी है, जिसका इलाज चल रहा है.

बीजेपी ने नहीं पूरा किया वादा

आगे तेजस्वी ने कहा कि बीजेपी इस बार साफ हो रही है क्योंकि उसने अपना कोई भी वादा पूरा नहीं किया है. बिहार में रोजगार, बिहार को विशेष राज्य का दर्जा, कारखाना निवेश ये सभी वादे अधूरे हैं, जिसकी वजह से बिहार के लोग ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं. इसलिए जनता इस बार इंसाफ कर रही है और बीजेपी को बिहार में साफ कर दिया जाएगा. पीएम मोदी ने एक बार भी पेपर लिक के बारे में बात नहीं की इस पर भी तेजस्वी ने सवाल उठाएं हैं.

 

    

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.