पवन एक्सप्रेस से जुड़ा मुजफ्फरपुर की शाही लीची के लिए स्पेशल पार्सल वैन, डेढ़ टन लीची मुंबई रवाना

मुजफ्फरपुर: जयनगर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल 11062 पवन एक्सप्रेस में मंगलवार को उच्च क्षमता का पार्सल वैन जोड़ दिया गया है. इसकी क्षमता करीब 24 टन की है, जिससे एक साथ 24 टन लीची मुंबई भेजी जा सकती है. पहले दिन करीब डेढ़ टन लीची लोड कर मुजफ्फरपुर जंक्शन से पवन एक्सप्रेस को रवाना किया गया. इस दौरान स्टेशन मास्टर अखिलेश सिंह, बिहार लीची एसोसिएशन के अध्यक्ष बच्चा सिंह समेत कई रेल पदाधिकारी मौजूद रहे.

पवन एक्सप्रेस से जुड़ा लीची कोचलीची के लिए विशेष काउंटर

रेलवे ने लीची की बुकिंग के लिए सदर अस्पताल मोड़ के पास स्थित इंजीनियरिंग विभाग के पुराने आवासीय परिसर में एक विशेष काउंटर स्थापित कर दिया है. लीची के लिए बुकिंग हर दिन सुबह 8 से रात के 10 बजे तक विशेष काउंटर संचालित होगा. लीची की बुकिंग पहले आओ पहले कराओ के तर्ज पर होगी. मंगलवार को कुल 1500 के करीब यानी डेढ़ टन लीची पहली खेप में मुंबई भेजी गई.

मुंबई में लीची भेजने की तैयारी

मालूम हो कि इसबार से विशेष व्यवस्था कर लीची को पवन एक्सप्रेस से भेजा जा रहा है. यहां से बुकिंग होने के बाद लीची वाले वाहन सीधे पार्सल वैन तक पहुंचेंगे. इस परिसर को मेन रोड से सीधे आरपीएफ बैरक से सेट प्लेटफॉर्म से जोड़ा गया है. इसको लेकर लीची एसोसिएशन के अध्यक्ष बच्चा प्रसाद सिंह ने बताया की रेलवे की ओर से यह अच्छी पहल की गई है.

    

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading