लोकसभा चुनाव: वोट डालने के बाद बोलीं हिना शहाब, ‘मैं सीवान की बेटी, सब पर भारी हूं’

सीवान: बिहार में लोकसभा चुनावे के छठे चरण की वोटिंग जारी है. इस चरण में हॉट सीट में शुमार सीवान लोकसभा सीट पर भी वोटिंग को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है. वहीं सीवान सीट से निर्दलीय प्रत्याशी और दिवंगत शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब ने अपने गांव प्रतापपुर में अपना वोट डाला. इस मौके पर हिना शहाब ने अपनी जीत का दावा किया.

शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब ने आरजेडी से टिकट क्यों नहीं लिया - BBC News  हिंदीसीवान की बेहतरी के साथ’

अगर हिना शहाब जीतती हैं तो किसके साथ जाएंगी, इस सवाल पर हिना शहाब ने कहा कि मैं सीवान की हूं, सिवान की रहूंगी और आगे जो सीवान की बेहतरी के लिए जो होगा वो मैं करूंगी.” उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में अपने मताधिकार के इस्तेमाल की अपील भी की.

हिना की दावेदारी ने बिगाड़ा गणित

बता दें कि हिना शहाब इस बार सीवान लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रही है. हिना शहाब के चुनावी मैदान में आने से सीवान में मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है.यहां से जेडीयू की कैंडिडेट विजय लक्ष्मी कुशवाहा चुनाव मैदान में हैं तो आरजेडी ने अवध बिहारी चौधरी को अपना प्रत्याशी बनाया है.

    

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading