आज बिहार में एक बार फिर गरजेंगे पीएम मोदी, एनडीए उम्मीदवारों के लिए करेंगे वोट अपील

पटना: आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार दौरे पर हैं. वह तीन लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार करने जा रहे हैं. उनकी पहली सभा पटना के पालीगंज में, दूसरी सभा काराकाट में और तीसरी रैली बक्सर में होगी. पीएम इन तीनों जगहों पर एनडीए उम्मीदवारों के लिए वोट मांगेंगे.

नरेन्द्र मोदी | NarendraModi.in भारत के प्रधानमंत्री की आधिकारिक वेबसाइटरामकृपाल यादव के लिए प्रचार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे पहले पटना के पालीगंज में चुनावी सभा करेंगे. वह सुबह 11:00 बजे पालीगंज में पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार रामकृपाल यादव के लिए प्रचार करेंगे. इस सीट पर रामकृपाल यादव और आरजेडी कैंडिडेट मीसा भारती के बीच मुकाबला है. 2014 और 2019 में रामकृपाल ने नजदीकी मुकाबले में मीसा को शिकस्त दे चुके हैं.

उपेंद्र कुशवाहा के लिए वोट मांगेंगे पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूसरी रैली काराकाट लोकसभा क्षेत्र में होगी. काराकाट सीट पर एनडीए के उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा मैदान में हैं. उनका सामना महागठबंधन की तरफ से सीपीआई माले कैंडिडेट राजाराम सिंह कुशवाहा और भोजपुरी स्टार पवन सिंह से हो रहा है. पिछले दिनों ही बीजेपी ने पवन सिंह को पार्टी से निकाल दिया है. वहीं अब आज पीएम कुशवाहा के लिए वोट मांगने आ रहे हैं. दोपहर 1:00 बजे प्रधानमंत्री की सभा होगी.

बक्सर में पीएम की तीसरी रैली

बक्सर लोकसभा सीट पर भी प्रधानमंत्री चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. दोपहर 3:00 बजे वह बक्सर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. इस सीट पर मिथिलेश तिवारी बीजेपी के उम्मीदवार हैं, उनके सामने आरजेडी की ओर से विधायक सुधाकर सिंह मैदान में हैं. वहीं, पूर्व आईपीएस आनंद मिश्रा ने बगावत कर नामांकन किया है. जिस वजह से बीजेपी की परेशानी बढ़ गई है. ऐसे में प्रधानमंत्री आज रैली के माध्यम से मिथिलेश तिवारी के पक्ष में चुनाव प्रचार कर उनकी जीत सुनिश्चित करने की कोशिश करेंगे.

    

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading