मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर की उप महपौर डॉ मोनालिसा ने एक वीडियो के जरिए शहरवासियों से अपील किया कि कृपया अपने घर के कूड़े कचरे को घर से निकाल कर सड़क पर न फेंके। मुजफ्फरपुर स्मार्ट सिटी के तहत स्वछता अभियान को लेकर हर गली, मोहल्ले में कूड़ेदान का वितरण किया गया था। जिसका उपयोग कर शहर को स्वच्छ बनाने में अपना योगदान दें। शहर के किसी भी गली मोहल्ले में यहां-वहां कचरा न फेंके कृपया कचरे वाले को ही कचरा सौपें।









