अगर आपने रसोई गैस का ई-केवाईसी नहीं कराया है तो अविलंब करा लें, अन्यथा गैस सिलेंडर मिलना बंद हो जाएगा। पेट्रोलियम एवं गैस मंत्रालय द्वारा इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार, सभी उपभोक्ताओं को रसोई गैस का ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है। उपभोक्ताओं को ई-केवाईसी कराने के लिए अंतिम तिथि 31 मई निर्धारित है।
31 मई तक करवा लें ई-केवाईसी
सीवान शहर स्थित भारत गैस एजेंसी के प्रोपराइटर ने बताया कि पेट्रोलियम एवं गैस मंत्रालय के आदेशानुसार वैसे उपभोक्ता जो 31 मई तक रसोई गैस का ई-केवाईसी नहीं कराते हैं उन्हें गैस सिलेंडर नहीं दिया जाएगा। ऐसे में सभी ग्राहक बिना देर किए ई-केवाईसी करा लें।

उपभोक्ता को जाना होगा गैस एजेंसी के कार्यालय
उन्होंने बताया कि ग्राहकों को गैस एजेंसी के कार्यालय में जाकर बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के माध्यम से ई-केवाईसी कराना होगा। उन्होंने कहा कि जिस उपभोक्ता के नाम से कनेक्शन है उन्हें अपना आधार कार्ड और गैस का बुक साथ लेकर जाना है। ग्राहक गैस एजेंसी के कार्यालय में सुबह 10 बजे से शाम बजे तक ई-केवाईसी करा सकते हैं।








