शिक्षकों के बाद अब जूनियर इंजीनियर पर गिरेगी केके पाठक की गाज, ये कार्य नहीं किया तो कटेगा वेतन

आधारभूत संरचना के काम में तेजी लाने, बेंच डेस्क की जांच तेजी से पूरा कराने, ग्रीवांस पोर्टल पर आए शिकायत की जांच आदि को लेकर अब प्रत्येक दिन शिक्षा विभाग में बैठक होगी। बैठक में सभी जेई अनिवार्य रूप से भाग लेंगे। यह बैठक प्रत्येक दिन शाम 5:00 बजे जिला शिक्षा कार्यालय में होगी। जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार शर्मा ने स्पष्ट रूप से कहा कि अगर कोई भी जूनियर इंजीनियर बैठक में बिना जरूरी कार्य के अनुपस्थित रहेंगे, तो उनका वेतन काट लिया जाएगा।

कभी मंत्री तो कभी CM के भाई से लिया पंगा, यूं ही नहीं चर्चा में रहते IAS  केके पाठक, जानें दिलचस्प किस्से - Ias kk pathak resigns post of acs from  educationहर दिन देनी होगी रिपोर्ट

बुधवार को हुई बैठक में उन्होंने अभियंत्रण सेल के सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले में जो भी आधारभूत संरचना के काम चल रहे हैं, उसकी हर दिन अद्यतन रिपोर्ट दें। जहां पर आधारभूत संरचना की जरूरत है, उसका भी प्राक्कलन बनाकर जल्द से जल्द विभाग में जमा करें। ग्रीवांस पोर्टल के माध्यम से जो भी शिकायतें आ रही है, उसकी जांच कर और कुछ समस्या का समाधान करते हुए, पूरा फार्मेट बनाकर साइट पर विभाग के माध्यम से अपलोड करें, ताकि ग्रीवांस पर आए शिकायत पेंडिंग न रहे।

साथ ही साथ उन्होंने अधीक्षण अभियंता को निर्देश दिया कि 16 प्रखंड के लिए जूनियर इंजीनियर का रेवेन्यू पास हुआ है, इसलिए अब नगर निगम में जूनियर इंजीनियर नहीं रहेंगे। नगर निगम क्षेत्र दो प्रखंड के अंतर्गत आता है वहां के जूनियर इंजीनियर ही यहां के कार्य को देखेंगे।

   

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.