पप्पू यादव का पीएम मोदी पर हमला कहा-आदिवासी मुख्यमंत्री बना तो जेल में डाल दिया गया

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन झामुमो ने पूरी ताकत झोंक दी है. कांग्रेस नेता पप्पू यादव ने झामुमो प्रत्याशी नलिन सोरेन के पक्ष में प्रचार किया. इसके बाद दुमका नगर में प्रेस वार्ता कर भाजपा और मोदी पर हमला बोला है. पप्पू यादव ने कहा कि देश में अब घटिया शब्दों का इस्तेमाल किया जा रहा है. प्रतिनिधि कोई ऐसा छोटा शब्द का इस्तेमाल नहीं कर सकता है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं. प्रधानमंत्री के कैबिनेट की एक मंत्री निर्मला सीतारमण के पति ने दावा किया कि 300 पार NDA और 150 पर इंडी रहेगा. साथ ही अगर प्रधनमंत्री मोदी देश में दोबारा प्रधानमंत्री बनते हैं तो पूरे देश का हाल मणिपुर जैसा बन जाएगा. यहां कभी चुनाव नहीं होगा. देश को चाइना की तरह बनाने की मंशा है.

आखिरकार पूरी हुई पप्पू यादव की 'मनोकामना', पूर्णिया से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव  | pappu yadav will contest election from purnia seat bihar nomination on 2  april amid loksabha election 2024 | TV9 ...पूरे देश का हाल मणिपुर जैसा बन जाएगा- पप्पू यादव

लोकतंत्र को खत्म करने की मंशा भाजपा और संघ की है. यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एजेंडा में शामिल है, लेकिन इसे जनता सबक सिखाने का काम करेगी. यहां की जनता मौका देती है, तो उतारना भी जानती है. अब प्रधनमंत्री मोदी खुद को भगवान का भेजा हुआ अवतार बता रहे हैं. कभी गांधी जी को लेकर कुछ अलग बोल देते हैं. जिस हिंदुस्तान को बिरसा मुंडा, अंबेडकर, भगत सिंह समेत कई लोगों का कहा गया. सभी ने महात्मा गांधी के विचार को अपने में उतारने का काम किया. पूरी दुनिया ने माना कि साबरमती के गांधी तूने कर दिया कमाल.

आदिवासी मुख्यमंत्री बना तो जेल में डाल दिया गया

बैरिस्टर बनने के बाद गांधी ने कोट पैंट को उतार दिया. एक चादर को ओढ़ कर संत बन गए. हिंसा के रास्ते को कभी नहीं अपनाया, लेकिन अब जो खुद को बायोलॉजिकल बता रहे हैं. वह महात्मा गांधी के बारे में अनाप शनाप बोल रहे हैं. यह घटियापन है, विश्व को महात्मा गांधी ने संदेश दिया, उस गांधी पर मोदी ने हमला किया है. पप्पू यादव ने कहा कि राज्य को भाजपा ने लूटने का काम किया है, जब आदिवासी मुख्यमंत्री बना तो हेमंत सोरेन को जेल में डाल दिया गया. हेमंत सोरेन ने जेल जाना स्वीकार किया, लेकिन इन षड्यंत्र के सामने सिर नहीं झुकाया. अब चुनाव में जनता ऐसे लोगों को सबक सिखाने का काम करेगी.

   

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.