सरकारी नौकरी मिलते ही बदला 5 साल का प्यार, पुलिस के पास पहुंची प्रेमिका

भागलपुरः बिहार के भागलपुर में लव और धोखा का मामला सामने आया है. इसका खुलासा तब हुआ जब एक पीड़िता महिला थाना पहुंचकर मामले में शिकायत दर्ज करायी है. लड़की के मुताबिक वह अपने ब्यॉयफ्रेंड के साथ 5 साल से लिव इन रिलेशनशिप थी लेकिन अचानक उसका ब्यॉयफ्रेंड शादी करने से इंकार कर दिया. लड़की से पीछा छुड़ाने के लिए बदले में 5 लाख रुपए भी देने के लिए तैयार था.

प्रेमिका की खुदकुशी के चार घंटे बाद प्रेमी ने भी दी अपनी जान , शादी नहीं  होने से थे दोनों दुखी - Aaryaa Newsमहिला थाना पहुंची पीड़िता

दरअसल, उक्त लड़की के ब्यॉयफ्रंड की नौकरी इनकम टैक्स में लग गई. पीड़िता के मुताबिक नौकरी लगते ही उसने शादी से इंकार कर दिया. लाख कोशिशों के बावजूद वह शादी के लिए तैयार नहीं हुआ तो पीड़िता थाना पहुंचकर पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगायी है. साथ में लड़की की मां भी पहुंची है जिसने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है.

पहले खुद शादी करने की करता था बात

महिला थाना में शिकायत दर्ज कराने साथ में लड़की की मां भी पहुंची. उसने बताया कि मेरी बेटी पांच साल से अमन राज के साथ रिलेशन में थी लेकिन मुझे दो साल पहले पता चला. उन्होंने बताया कि जब लड़की की शादी के लिए कहीं और रिश्ता किया जा रहा था तो अमन राज वहां जाकर रिश्ता खराब कर देता था. कहता था कि इस लड़की से हम शादी करेंगे. बार-बार रिश्ता खराब होने के बाद अमन राज से शादी कराने के लिए तैयार हो गए थे.

   

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.