बिहार में दिखा रेमल तूफान का असर: तेज आंधी के साथ बारिश से कई जगह गिरे पेड़,आवागमन बाधित

बगहाः बगहा में तेज आंधी और बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. गुरुवार की देर रात आंधी से साथ झमाझम बारिश हुए. इस कारण कई जगहों पर पेड़ और हाईटेंशन तार गिरने से इलाके में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है. बगहा शहर में पेड़ और तार गिरने से यातायात बाधित हो गया है. देर रात तक घंटों जाम की स्थिति बन गई.

आंधी-तूफान की ताज़ा खबरे हिन्दी में | ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज़ in Hindi -  Zee News Hindiपेड़ और बिजली के खंबे गिरे

बिहार में काफी गर्मी पड़ रही है लेकिन बहुत जल्द राहत की उम्मीद है. राज्य में रेमल तूफान का असर दिखने लगा है. बगहा में गुरुवार की रात करीब 8 बजे से शुरू हुई बारिश और तेज आंधी जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है. कुछ लोगों की झोपड़ियां भी उड़ गईं. नगर थाना अंतर्गत NH 727 से सटे डीएम एकेडमी चौक पर पेड़ गिरने से आवागमन घंटो बाधित रहा.

बगहा में मौसम सुहाना

चिलचिलाती धूप और गर्मी की तपिश से लोग बेचैन थे. इसी बीच बारिश से लोगों को राहत मिली है. देर रात तकरीबन एक से दो बजे के बीच भी दोबारा बारिश हुई जिससे मौसम सुहावना हो गया है. लोग इस मौसम का आनंद ले रहे हैं. मौसम विभाग ने लू और गर्मी को लेकर अलर्ट जारी किया था. साथ हीं बारिश और वज्रपात होने की संभावना भी व्यक्त की थी.

बिहार में गर्मी से बाहल बेहाल

बिहार में मौसम की बात करें तो पिछले तीन दिनों से हीट स्ट्रोक के कारण लोगों का हाल बेहाल है. बुधवार को जहां राज्य के सरकारी स्कूल में 100 से अधिक छात्र-छात्राएं बेहोश हो गई वहीं गुरुवार को राज्य में 26 से ज्यादा मजदूरों की मौत को गई है. हालांकि मौसम विभाग ने उम्मीद जताया है कि बिहार में जल्द ही बारिश की संभावना है. रेमल तूफान का असर बगहा में दिखना शुरू हो गया है.

   

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.