शिक्षा विभाग में मचा ह’ड़कंप, एसीएस के निर्देश पर 886 का काटा गया वेतन

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक ने लंबी छुट्टी का आवेदन दे दिया है।  3 जून से 30 जून तक वह अवकाश पर रहेंगे।  लेकिन उसके पहले उनके कड़े फैसले का एक और नतीजा सामने आया है। गोपालगंज में केके पाठक के ऐक्शन की जोर-जोर से चर्चा है। वहां 886 शिक्षकों का एक दिन का वेतन एसीएस के निर्देशानुसार काट लिया गया है जिसकी राशि करीब 13 लाख हैं।  शिक्षा विभाग में इससे हड़कंप मच गया है.

IAS KK Pathak: IAS केके पाठक केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे, नीतीश सरकार  ने दी मंजूरी | IAS KK Pathak : IAS KK Pathak will go on central deputation,  Nitish government approved

बिहार के शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए केके पाठक को याद किया जाएगा। पिछले 1 साल से अपने काम को लेकर पाठक बहुत चर्चा में हैं।  हालांकि कुछ निर्णय के कारण उनकी काफी आलोचना भी हुई। अपर मुख्य सचिव शिक्षा विभाग का प्रभार लेते ही पाठक अपनी कार्यशैली  को लेकर चर्चा में आ गए। फिर उनका डंडा उन शिक्षकों पर चला है। जिन्होंने अपनी ड्यूटी निभाने में कोताही बढ़ती गोपालगंज में 886 शिक्षकों का वेतन काट लिया है।

विभाग ने पिछले 10 माह में शिक्षकों पर की गई कार्रवाई का आंकड़ा जारी किया है।  जारी आंकड़ों के अनुसार अगस्त 2023 से लेकर मई 2024 तक 10 महीने में विभाग ने 886 शिक्षकों पर कार्रवाई करते हुए इनके वेतन से कुल 13 लाख रुपये काट विभाग के अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान स्कूल से गायब पाए गए शिक्षकों पर यह कार्रवाई हुई. इनका एक-एक दिन का वेतन काटा गया।

इस कार्रवाई से  शिक्षकों में हड़कंप मचा हुआ है।  हालांकि वेतन कटौती का यह आंकड़ा पिछले माह की अपेक्षा अब कम हुआ है।  डीपीएम अनुराग कुमार ने बताया कि अप्रैल माह में जहां 240 शिक्षकों का वेतन काटा गया, वहीं मई में 29 तारीख तक करीब 150 शिक्षकों पर यह कार्रवाई की गई। कहा जा रहा है कि निरीक्षण का दौर जारी रहेगा और सेवा में कोताही करने वाले शिक्षकों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई चलती रहेगी।

   

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading