आईपीएल फाइनल का वीडियो सामने आया था, जिसमें साकिब के माता-पिता चैंपियन बनी कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटोर गौतम गंभीर से मुलाकात करते नजर आ रहे हैं. जीत के जश्न के बीच जब साकिब के पिता अहमद हुसैन गंभीर के सामने आए तो उन्होंने हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया. माता जी भी सामने थी और उनको भी टीम के मेंटोर ने सम्मानपूर्वक बेटे के बारे में बताया. बातचीत के दौरान साकिब हुसैन वहीं पास खड़े थे.

युवा गेंदबाज साकिब हुसैन के संघर्ष की कहानी जानकर आप भी भावुक हो जाएंगे. दरअसल. साकिब के पास तेज गेंदबाजी करने के लिए खास जूते नहीं थे. जब उन्होंने मां को यह बात बताई तो साकिब की मां ने गहने बेचकर बेटे शाकिब को पैसे दिए थे. जिसके बाद वे एक तेज गेंदबाज बने. साकिब की मेहनत रंग लाई उनका सिलेक्शन आईपीएल 2024 में कोलकाता की टीम हुआ.

बता दें कि साकिब हुसैन ने इस बार आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन किया है. फिलहाल साकिब आईपीएल की समाप्ति के बाद अपने घर पर आए हैं. साकिब दाएं हाथ के तेज गेंदबाज है और वह केकेआर की टीम तेज गेंदबाज की अहम भूमिका निभाते नजर आए थे. साकिब ने बताया कि मिंज स्टेडियम में हुए देवधारी गिरी टूर्नामेंट में खेलने का मौका मिला था. जिसमे बॉलिंग के लिए चयन हुआ था. इसके बाद 2021 में पटना में होने वाले बिहार क्रिकेट लीग में शामिल हुआ और फिर अंडर 19 खेलने चंडीगढ़ गया, जिसमें हाईएस्ट विकेट टेकर थे. इसके बाद नेशनल क्रिकेट एकेडमी बैंगलोर में शामिल हुआ. बाद में फिर मुश्ताक अली ट्रॉफी खेलने का मौका मिला जिसमें लाइव प्रसारण हुआ था.

साकिब ने बताया कि लाइव प्रसारण के दौरान ही बेहतर प्रदर्शन को देखकर केकेआर मुंबई, दिल्ली, आरसीबी चेन्नई से बुलावा आया. इसके बाद नेट बॉलर चेन्नई के लिए चयनित हुआ, जिसके बाद दुबई में आईपीएल ऑक्शन में साकिब हुसैन उन खिलाड़ियों में शामिल हो गए थे, वहीं आईपीएल के खिताब जीतने के बाद अब अपने पैतृक गांव गोपालगंज आए हुए हैं.जहां रिश्तेदारों ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया, तो वही गांव में खुशी का माहौल है.







