काराकाट: बिहार के काराकाट हॉट सीट पर आज अंतिम चरण का मतदान चल रहा है. इसी बीच भोजपुरी के पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह का एक पोस्टर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. दअरसल पावर स्टार पवन सिंह के जैसी आईडी से किए गए पोस्ट में स्टार के द्वारा अपना समर्थन उपेन्द्र कुशवाहा को देने की बात लिखी हुई है.
पवन सिंह ने की लोगों से अपील
वहीं पोस्ट वायरल होने के बाद पवन सिंह ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आप सभी से हाथ जोड़कर विनती है कि इस तरह के पोस्ट पर ध्यान नहीं दें और अपने भाई व बेटे पवन को आशीर्वाद दें. निर्दलीय प्रत्याशी पवन सिंह ने कहा है कि जनता का उन्हें भरपूर सहयोग मिल रहा है और इस आशीर्वाद से वह इस बार जरूर चुनाव जीत रहे हैं.
जीत के बाद करेंगे खेतों विकास
उन्होंने मतदाताओं से अपील की है लोग घर से निकले और अधिक से अधिक मतदान करें. वहीं जीत के बाद उन्होंने विकास का भरोसा दिलाया है. साथ ही कहा है कि काराकाट क्षेत्र में घूमने के दौरान उन्होंने बंजर भूमि देखी है, सूखे खेत देखे हैं, ऐसे में उनका सपना है कि यह सभी बंजर भूमि खेती योग्य हो और खेतों में हरियाली नजर आए.








