मुजफ्फरपुर के कन्हौली गाछी स्थित बी.एम.पी- 6 से पूरब, कलकत्तिया गाछी के निकट श्री श्री 1008 विष्णुयज्ञ में शुश्री राधा किशोरी जी का प्रवचन एवं रामलीला का आयोजन किया गया है। वहीं 31 मई शुक्रवार को यहां शिव-पार्वती विवाह का आयोजन किया गया। जिसे देखने के लिए भारी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी।
यह महायज्ञ 26 मई से 5 जून तक चलेगा। प्रवचन स्थल के मुख्य यज्ञमान मुन्ना चौधरी ने बताया कि प्रवचन संध्या 4 बजे से 7 बजे तक होगा इसके बाद 9 बजे से रामलीला का आयोजन किया गया है। साथ ही इस दौरान महाभंडारे का भी प्रबंध किया गया है। महायज्ञ में मीना बाजार लगाया गया है जिसमें खाने पीने के सामानों के साथ विभिन्न प्रकार के झूले भी लगे हैं। इस मेले का आनन्द उठाने आस पास के गांव के लोग पहुंच रहें हैं।

जहां लोग तरह तरह के व्यंजनों जैसे जलेबी, चाट, पापड़ी आइसक्रीम, भुजा, लुत्फ़ उठा रहे है। मेले में साज-श्रृंगार, मेहंदी, खिलौने, भगवान की मूर्ति की दुकाने सजी है। इस महायज्ञ को सफल बनाने में मुन्ना चौधरी, ब्रजेश चौधरी, दुर्गेश चौधरी, राम कुमार चौधरी सहित समस्त ग्रामवासियों का सहयोग है । मेले में पुलिस प्रशासन की मुश्तैदी दिखी।















