इंडिया गठबंधन के नेताओं की बैठक से ममता-महबूबा ने बनाई दूरी

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों को लेकर विपक्षी गठबंधन इंडिया के नेताओं की बैठक दिल्ली में चल रही है. एनसीपी (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख शरद पवार समेत विभिन्न विपक्षी दलों के नेता बैठक में भाग ले रहे हैं. जिसमें 4 जून को मतगणना और चुनाव नतीजे घोषित होने के बाद की रणनीति पर चर्चा की संभावना है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इंडिया गठबंधन की बैठक में टीएमसी और पीडीपी के नेता शामिल नहीं होंगे. वहीं, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन बैठक में शामिल नहीं होंगे. डीएमके प्रमुख स्टालिन ने कहा है कि पार्टी नेता टीआर बालू बैठक में शामिल होंगे.

List of leaders and parties taking part in INDIA alliance meeting in Mumbai  | INDIA Meeting: मुंबई में विपक्षी गठबंधन INDIA की बैठक में कौन-कौन से नेता  हो रहे हैं शामिल? पूरी

लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण के मतदान के दिन विपक्षी दलों की यह बैठक दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर हो रही हैं. इस महत्वपूर्ण बैठक में कांग्रेस, सीपीआईएम, सीपीआई, डीएमके, आप, आरजेडी, शिवसेना (यूबीटी) और एनसीपी (शरद पवार) के वरिष्ठ नेता गठबंधन की आगे की रणनीति पर भी चर्चा करेंगे.

टीएमसी प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आखिरी चरण के चुनाव का हवाला देते हुए पहले ही बैठक में शामिल नहीं होनी की घोषणा कर दी थी. वहीं, पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने भी बैठक से दूरी बना ली हैं. हालांकि, उन्होंने इस संबंध में कोई बयान नहीं दिया है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान के अलावा राहुल गांधी और केसी वेणुगोपाल सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के भी बैठक में शामिल होने की संभावना है.

   

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading