प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करने के लिए पीएम आवास पहुंचे नीतीश कुमार, इन मुद्दों पर होगी बात!

दिल्ली: लोकसभा चुनाव परिणाम कल आने वाले हैं लेकिन बिहार की सियासत में गर्माहट अभी से देखने को मिल रही है. फिलहाल नीतीश कुमार दिल्ली में हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने के लिए पीएम आवास पहुंचे हैं.

सीएम नीतीश की पीएम मोदी से मुलाकात

बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दो दिवसीय दौरे पर रविवार को दिल्ली के लिए रवाना हुए थे. वहीं पीएम से उनकी मुलाकात को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म था. सोमवार को नीतीश कुमार प्रधानमंत्री आवास पहुंचे हैं, जहां पीएम मोदी से उनकी मुलाकात हो रही है. हालांकि किन मुद्दों पर दोनों के बीच बातचीत हो रही है, इसको लेकर तस्वीर साफ नहीं हो पाई है.

प्रधानमंत्री आवास पर हो रही चर्चा

कहा जा रहा है कि लोकसभा चुनाव के रिजल्ट से पहले इन दोनों नेताओं की ये मुलाकात काफी खास है. सूत्रों के अनुसार चार जून को आने वाले रिजल्ट को लेकर चर्चा हो सकती है. बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से 17 पर बीजेपी और 16 सीटों पर जेडीयू ने चुनाव लड़ा है.

NDA के वरिष्ठ नेताओं से भी हो सकती है मुलाकात

सूत्रों के अनुसार नीतीश कुमार यह कार्यक्रम पहले से तय था. चर्चा है कि सोमवार को नीतीश एनडीए के कुछ वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात करेंगे. बता दें कि रविवार को दिल्ली पहुंचने के बाद जब मीडिया ने सवाल किया था कि एग्जिट पोल में एनडीए की सरकार बनती दिख रही है, इस पर नीतीश ने जवाब देते हुए कहा था जरूर बनेगी.

        

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.