मतगणना की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, मुजफ्फरपुर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम 

मुजफ्फरपुर : चार जून को होने वाली मतगणना की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन। बता दें कि मुजफ्फरपुर और वैशाली दोनो लोकसभा का स्ट्रांग रूम जिले के बाजार समिति में बनाया गया है।

मतगणना कार्य का सफल एवं सुव्यवस्थित तैयारी सुनिश्चित करने के निमित्त जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम ने अहियापुर के बाजार समिति परिसर स्थित मतगणना केंद्र का निरीक्षण कर तैयारी का जायजा लिया।  साथ ही सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

वहीं पुलिस अधीक्षक अवधेश सरोज दीक्षित ने बताया कि जिलाधिकारी व वरीय पुलिस अधीक्षक के साथ रूट निर्धारण, बेरिकेडिंग, यातायात व सुरक्षा समेत कई मुद्दों पर विमर्श किया गया है। साथ ही रूट निर्धारण करते हुए सुबह 6 बजे से मतगणना समाप्त होने तक बखरी से जीरोमाईल चौक तक दोनों लेन को बंद कर दिया जायेगा। इस दौरान मतगणना स्थल और इसके आसपास भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

         

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading