जनकपुर नेपाल से अयोध्या-नई दिल्ली के लिए रेल सेवा पर आया अपडेट, जानें

नेपाल के जनकपुर से भारत के अयोध्या-नई दिल्ली के बीच जल्द नई ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। ट्रेन परिचालन को लेकर नेपाल रेलवे काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास को लिखे पत्र के आलोक में भारतीय दूतावास ने पत्र को अनुमोदन करते हुए दिल्ली भेजा है।इसकी जानकारी देते हुए नेपाल रेलवे के महाप्रबंधक निरंजन झा ने बताया कि नेपाल के जनकपुर से वाया अयोध्या नई दिल्ली के लिए ट्रेन चलाने को लेकर नेपाल स्थित भारतीय राजदूत को प्रस्ताव भेजा था। इसपर सहमति बन गई है। दोनों देशों के अधिकारियों के बीच एक-दो बैठक के बाद इसकी अधिकारिक घोषणा की जाएगी।

Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha Live Streaming Video Online, TV Telecast  Channel, Ram Mandir Udghatan Youtube Video Live Link, Doordarshan, DD News,  DD National, ABP News, Aaj Tak Live: Watch Ram Mandirटिकट बुकिंग पर फैसला होना बाकी

महाप्रबंधक ने कहा कि जनकपुर से अयोध्या के लिए चलने वाली ट्रेन के रखरखाव और ट्रेन की रैक भारत का होगा या नेपाल का अभी यह तय नहीं किया जा सका है। वहीं जनकपुर से अयोध्या तथा दिल्ली तक की यात्रा के लिए यात्रियों के लिए टिकट बुकिंग तथा अन्य कई मसलों पर नेपाल और भारत के अधिकारियों की बैठक बाद इसे अंतिम रूप दिया जाएगा।

अयोध्या से जनकपुर के बीच बसे हैं प्रभु श्री राम के ये खास मंदिर, इस दिवाली  दर्शन का बना लें प्लान | famous ram temples between ayodhya to janakpur |  HerZindagiजनकपुर से अयोध्या तक चलने वाली ट्रेन का विस्तार नई  दिल्ली की मांग रखी गई है। फिलहाल, जनकपुर से अयोध्या के बीच सप्ताहिक ट्रेन चलाने का प्रस्ताव है। हालांकि, सप्ताह में दो दिन जनकपुर से वाया अयोध्या नई दिल्ली चलाने की मांग रखी जाएगी, ताकि नेपाल के नागरिकों को भारत के धार्मिक स्थलों तक यात्रा सुलभ हो सके।

इस ट्रेन का सप्ताह में दो दिन परिचालन से रेल यात्रियों को लाभ होगा। नेपाल के लोगों को अयोध्या में रामलला का दर्शन करना सुलभ होगा। इससे भारत और नेपाल के बीच कायम बेटी-रोटी का सबंध और मजबूत होगा। बता दें कि भारत-नेपाल के बीच बड़ी रेल लाइन ट्रेन परिचालन का शुभारंभ दो अप्रैल 2022 को नई दिल्ली में भारत व नेपाल के प्रधानमंत्री ने संयुक्त रूप से वर्चुअल हरी झंडी दिखा कर किया था। तब से अब तक एक जोड़ी नेपाली ट्रेन का परिचालन जयनगर जनकपुर कुर्था के बाद अब बिजलपुरा तक ट्रेन का परिचालन होता है।

         

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading