चिराग पासवान की दिख रही 100 प्रतिशत स्ट्राइक रेट, चमक रहे पांचों उम्मीदवार सितारे….

बिहार लोकसभा चुनाव के रुझान आने लगे हैं। एनडीए बिहार में 33 सीटों पर लीड कर रही है। यहां गौर करने वाली बात ये है कि चिराग पासवान, जो एनडीए के पार्टनर हैं, उनकी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने कमाल कर दिखाया है। लोजपा (रा) 5 सीटों पर चुनाव लड़ रही है और पांचों सीटों पर लीड कर रही है। साफ है कि चिराग पासवान की स्ट्राइक रेट 100 प्रतिशत दिख रही है।

जमुई लोकसभा सीट

जमुई लोकसभा सीट पर लोजपा (रा) के अरुण भारती 52 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। राजद की अर्चना कुमारी दूसरे नंबर पर हैं। उनको अभी तक 1.55 लाख वोट मिले हैं।

हाजीपुर लोकसभा सीट

हाजीपुर लोकसभा सीट पर चिराग पासवान ने काफी बढ़त बना ली है। वह 39 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। राजद के शिव चंद्र राम यहां पीछे चल रहे हैं।

खगड़िया लोकसभा सीट

खगड़िया लोकसभा सीट के रुझाने भी आने लगे हैं। इस सीट से लोजपा (रा) के राजेश वर्मा 28 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर सीपीआई-एम के संजय कुमार हैं।

समस्तीपुर लोकसभा सीट

समस्तीपुर लोकसभा सीट से लोजपा (रा) की शांभवी चौधरी ने अच्छी-खासी बढ़त बना ली है। वह 59 हजार वोटों से आगे चल रही हैं। दूसरे नंबर पर कांग्रेस के सन्नी हजारी हैं।

वैशाली लोकसभा सीट

वैशाली लोकसभा सीट से लोजपा (रा) की वीणा देवी 15 हजार वोटों से आगे चल रही हैं। राजद के विजय कुमार शुक्ला दूसरे नंबर पर हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading