सारण लोकसभा सीट पर रोहिणी बनाम रूडी में जंग जारी, भाजपा आगे

बिहार के हॉट सीटों में से एक सारण सीट इस बार लगातार चर्चा में है. राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने अपनी बेटी रोहिणी आचार्य को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारकर उनका पॉलिटिकल डेब्यू कराया है. रोहिणी के सामने बीजेपी के मौजूदा सांसद राजीव प्रताप रूडी हैं. लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवे चरण में बिहार की सारण लोकसभा सीट पर भी मत डाले गए. चुनाव आयोग के मुताबिक, इस सीट पर कुल 17 लाख 95 हजार 10 वोटर हैं.

जिनमें से सिर्फ 10,18,366 मतदाताओं ने ही चुनाव में हिस्सा लिया है. यानी इस बार यहां 56.73%फीसदी मतदान हुआ है. इसमें से पुरुषों की संख्या 53.59% जबकि महिला वोटरों की संख्या 60.20% है. 11.11 फीसदी थर्ड जेंडर के वोटरों ने भी मतदान किया है. अब कुछ देर में पता चल जाएगा कि जनता ने किसे अपना सांसद चुना है. फिलहाल, रोहिणी आचार्य अभी के रुझानों में पीछे चल रही है.

इस जिले ने बिहार को 6 मुख्यमंत्री दिए हैं ऐसे में आप अंदाजा लगा सकते हैं कि इस सीट का राजनीतिक इतिहास कितना वैभवशाली होगा. 1977 तक इस लोकसभा सीट पर कांग्रेस का दबदबा था लेकिन लालू परिवार ने इस सीट पर कांग्रेस के दबदबे को खत्म कर दिया.

इसके बाद राजद ने कभी सोचा भी नहीं होगा कि यह सीट उनके हाथ से भी फिसल जाएगी. इस सीट पर लगातार अभी बीजेपी का कब्जा है. मजे की बात ये है कि बीजेपी के राजीव प्रताप रूडी ने लालू यादव की पत्नी और पूर्व सीएम राबड़ी देवी से लेकर उनके समधी चंद्रिका राय जैसे दिग्गजों को भी मात दी है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading