पश्चिम चंपारण से बीजेपी के संजय जायसवाल आगे, पीछे हुए कांग्रेस से मदन मोहन तिवारी

पश्चिम चंपारण के रुझान सामने आए है। अबतक की गिनती के अनुसार बीजेपी के संजय जायसवाल ने 69533 मतों की बढ़त बना ली है। चुनाव आयोग के डेटा के अनुसार संजय जायसवाल को अबतक 279934 मत मिले हैं जबकि उनके निकटतम विरोधी कांग्रेस के मदन मोहन तिवारी को 21040 वोट प्राप्त हुए हैं। 13.36 PM- पश्चिम चंपारण में बीजेपी के संजय जायसवाल ने कांग्रेस कैंडेडेट मदन मोहन तिवारी को 69533 वोटों के अंतर से पीछे छोड़ दिया है। जायसवाल को 285213 तो मदन मोहन को 212704मत मिले हैं।

10.44 AM- पश्चिम चंपारण में संजय जायसवाल 24 हजार से अधिक मतों से आगे, मदन मोहन पीछे

इस सीट पर एनडीए से तीन बार के सांसद और बिहार भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस पार्टी ने मदन मोहन तिवारी मैदान में उतारा है। यहां छठे चरण में 25 में को वोटिंग हुई थी। पश्चिम चंपारण लोक सभा सीट 2008 में अस्तित्व में आया। उसके पहले इस क्षेत्र का नाम बेतिया था जिसका गठन 1962 में किया गया। यहां बनिया, ब्राह्मण, मुस्लिम, कुर्मी और कुशवाहा वोटो की बहुलता है। पश्चिम चंपारण में 2009 में यहां पहली बार लोकसभा के चुनाव हुए। तब से भारतीय जनता पार्टी के संजय जायसवाल जमे हुए हैं। पश्चिम चंपारण लोकसभा में छह विधानसभा क्षेत्र आते हैं। इनमें चार पर भारतीय जनता पार्टी तो दो पर राष्ट्रीय जनता दल का कब्जा है। पश्चिम चंपारण में नौतन, चनपटिया, बेतिया, रक्सौल, सुगौली और नरकटिया विधानसभा क्षेत्र हैं। सुगौली और नरकटिया में राजद के विधायक हैं। शेष में भाजपा के हैं।

2024 में संजय जायसवाल चौथी बार लोकसभा जाने की लड़ाई लड़ रहे हैं तो कांग्रेस उम्मीदवार मदन मोहन तिवारी पहली जीत के प्रयास में हैं। कांग्रेस 2009 में सीट पर चुनाव लड़ी थी। तब लालू प्रसाद के साला अनिरुद्ध प्रसाद उर्फ साधु यादव को कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार बनाया था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading