मीटिंग-मीटिंग के बीच…विजय सिन्हा का विपक्षियों पर कटाक्ष, बिहार में गरमाई राजनीति

उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राजग की सरकार बनने जा रही है। यही नहीं, 1962 के बाद पहली बार कोई दल या गठबंधन लगातार तीसरी बार सत्तासीन होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि राजग के घटक केवल सत्ता के लोभ में एकसाथ जुटे हुए दल नहीं हैं, बल्कि भ्रष्टाचार मुक्त विकसित भारत की सोच रखने वाले एक-दूसरे के स्वाभाविक सहयोगी हैं।

Bihar Vijay Kumar Sinha elected as legislative party leader of BJP | Bihar  Politics: बिहार में BJP की भूमिहारों को साधने की कोशिश? विजय सिन्हा बने  विधानसभा में नेता विपक्षसत्ता के स्वार्थ से भरे मंसूबे कभी सफल नहीं होने वाले- विजय सिन्हा

विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए सिन्हा ने कहा कि तुक्के से पहले की अपेक्षा कुछ ज्यादा सीटें जीत लेने वाले आईएनडीआईए के नेता अपने लिए मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखते हुए मीटिंग-मीटिंग खेलने में लग गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि भ्रामक बयानबाजी के जरिए सरकार को लेकर संशय पैदा करने का असफल प्रयास कर रहे हैं। उनके सत्ता के स्वार्थ से भरे मंसूबे कभी सफल नहीं होने वाले हैं।

भाजपा कार्यालय में किया गया पौधारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बाढ़ के मलाही स्थित भाजपा कार्यालय में बुधवार को वृक्षारोपण का कार्य किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह राजू भाजपा कार्यालय के प्रांगण में वृक्षारोपण किया। मौके पर बख्तियारपुर के पूर्व विधायक रणविजय सिंह उर्फ लल्लू मुखिया, युवा भाजपा नेता ललन सिंह उर्फ लल्ला सहित कई कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजेश सिंह राजू ने पर्यावरण को बचाने तथा लोगों को भविष्य में हीट वेव्स की चपेट से बचने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को समय समय पर एक एक वृक्ष लगाने की बात कही।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading