चुनाव परिणाम के बाद मीसा भारती का बड़ा एलान, बस दो दिन रुक जाइए फिर…

पाटलिपुत्र लोकसभा सीट में 85 हजार से अधिक वोटों से जीत दर्ज करने वालीं मीसा भारती देर शाम चुनाव जीतने के बाद बड़ा एलान कर दिया। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को ही खुली चुनौती दे डाली। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को इस बार किसी भी हालत में प्रधानमंत्री नहीं बनने दूंगी।

तर पंतप्रधान मोदींसह भाजपा नेत्यांना तुरुंगात टाकू”; मीसा भारती यांचे  विधान, भाजपानेही दिलं प्रत्युत्तर; म्हणाले...| Misa Bhartiबस एक-दो दिन रुक जाइए…

मीसा भारती चुनाव आयोग के दफ्तर में प्रमाणपत्र लेने पहुंची थीं। प्रमाणपत्र लेने के बाद जीत से गदगद डा. मीसा भारती ने कहा कि बस दो दिन रुक जाइए फिर आइएनडीआइए की सरकार ही बनेगी। मोदी को किसी हाल में तीसरी बार प्रधानमंत्री नहीं बनने देंगे। एक-दो दिन इंतजार करिए तस्वीर साफ हो जाएगी।

मेरी जीत पाटलिपुत्र के युवाओं, महागठबंधन के नेताओं और आमजन की जीत

मीसा भारती ने कहा कि यह पाटलिपुत्र के युवाओं, महागठबंधन के नेताओं और आमजन की जीत है। उन्होंने कहा कि पाटलिपुत्र की जनता ने मुझे ऋणी बना दिया। मैं यह ऋण चुका तो नहीं सकती, लेकिन उन्होंने जिस उम्मीद से मुझे चुना है, मैं उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगी।

मीसा भारती की जीत में लालू प्रसाद का अहम योगदान

इस जीत में हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद का अहम योगदान है। उनके साथ भाई तेज प्रताप यादव, भाई विरेंद्र, रामानंद यादव भी थे। बताते चलें कि पाटलिपुत्र लोकसभा सीट में पहली बार किसी राजद प्रत्याशी ने जीत दर्ज कराई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading