मुंबई से दरभंगा पहुंची फ्लाइट करीब 50 मिनट तक आसमान में लगाती रही चक्कर, फिर….

दरभंगा एयरपोर्ट से गुरुवार को 10 विमानों से 1387 यात्रियों ने आवागमन किया। मुंबई और दिल्ली की फ्लाइट विलंब से पहुंची। लेकिन मुंबई से दरभंगा पहुंचने पर फ्लाइट करीब 50 मिनट तक आसमान में चक्कर लगाती रही।

दरभंगा एयरपोर्ट पर 38 करोड़ से बनेगा सिविल एन्क्लेव, यात्रियों को भीड़ से  मिलगा छुटकारा - Latest Bihar News| Current News of Bihar| Patna Bihar News  In Hindiएक-एक कर चार विमानों ने लैंड किया

इस बीच यात्रियों को फ्लाइट के डायवर्ट होने की चिंता सताने लगी, लेकिन दरभंगा एयरपोर्ट पर लैंडिंग होने पर यात्रियों ने राहत की सांस ली। जानकारी के अनुसार, कुछ देर के अंतराल पर चार विमानों ने लैंड किया। यात्रियों एवं स्वजन की भीड़ से मुख्य सड़क पर जाम लग गया। दिल्ली जाने के लिए पहुंचे सांसद गोपालजी ठाकुर एवं अशोक कुमार यादव का काफिला भी जाम में फंस गया। मुंबई से दरभंगा आनेवाली फ्लाइट निर्धारित समय 10.05 से चार घंटे 50 मिनट विलंब से पहुंची। कोलकाता से दरभंगा आनेवाली फ्लाइट निर्धारित समय 12.15 से 25 मिनट विलंब से पहुंची।

स्वजन का इंतजार कर रहे थे लोग

दरभंगा एयरपोर्ट पर कई जिले से पहुंचे लोग अपने स्वजन की राह देख रहे थे। कोई एक तो कोई चार घंटे से भूखे प्यासे इंतजार में डटे रहे। जैसे जैसे फ्लाइट पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ तो प्रतीक्षा कर रहे लोगों के चेहरे खिल उठे। स्वजन के मिलने पर एक दूसरे को गले लगकर, पैर छूकर अभिवादन करते दिखे।

यात्रियों ने साझा किया कड़वा अनुभव

दिल्ली से दरभंगा की पहली फ्लाइट से सफर करने वाले यात्री मधुबनी जिला के भाजपरौल निवासी ने कहा कि दिल्ली एयरपोर्ट पर मेडिकल इमरजेंसी को लेकर फ्लाइट विलंब से उड़ान भरी जिससे पहुंचने में देरी हुई। दिल्ली से उड़ान भरने का निर्धारित समय 11 बजे था। लेकिन, फ्लाइट करीब एक बजे दरभंगा के लिए उड़ान भरी। मुंबई से दरभंगा पहुंचे बाढ़ समैला मो. वसी आलम और मधुबनी जिला के रामपुर छछुआ निवासी मो. गुफरान ने बताया कि विमानन कंपनी की सेवा खराब हो गई है। दुबई से मुंबई आने वाली फ्लाइट ही दरभंगा के लिए उड़ान भरती है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading