गर्मी छुट्टी के बाद आज से खुल गए हैं बिहार के सरकारी स्कूल

पटना: आज से बिहार के सभी सरकारी स्कूल और शिक्षण संस्थान पुन: खुल गए हैं. भीषण गर्मी के कारण बिहार सरकार ने 1 जून से 8 जून के लिए प्रदेश के सभी शिक्षण संस्थानों को बंद किया था. शिक्षण संस्थानों में शैक्षणिक गतिविधि पूरी तरह बंद थी और 9 जून रविवार रहा. ऐसे में आज 10 जून से प्रदेश के सभी सरकारी स्कूल और ट्यूशन कोचिंग समेत सभी शिक्षण संस्थान खुल गए हैं. हालांकि जिन निजी विद्यालयों में गर्मी की छुट्टी है, वह विद्यालय अभी बंद हैं.

change in school timingsबिहार में स्कूल टाइमिंग में बदलाव

सुबह 6:30 से 11:30 तक आज से सभी सरकारी विद्यालयों का संचालन शुरू हो गया है. स्कूल संचालक की यह समय व्यवस्था 30 जून तक के लिए है. इसी बीच शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी को स्कूल टाइमिंग में से 20 मिनट शिक्षकों के लंच के लिए निर्धारित कर दिया है. हालांकि प्रदेश में अभी भी गर्मी का असर बरकरार है और अधिकतम तापमान बढ़ा हुआ है. दिन में जहां हीट वेव चल रहा है. वहीं रात में वार्म नाइट हो रहा है. रात में भी न्यूनतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह रहा है, जो सामान्य से 4 से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक है.

बिहार में गर्मी और लू से कैसे बचें?

मौसम विभाग की मानें तो आज सोमवार को प्रदेश का अधिकतम तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं. हीट वेव की स्थिति बनी हुई है. वरिष्ठ चिकित्सक डॉ मनोज कुमार का कहना है कि बच्चों को प्रचुर मात्रा में पानी पिलाकर और भोजन खिलाकर ही अभिभावक स्कूल भेजें. इसके अलावा स्कूल में शिक्षक इस बात का ख्याल रखें कि बच्चे पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और अपने शरीर को हाइड्रेटेड रखें.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading