पटना. लोकसभा चुनाव 2024 संपन्न हो गए हैं और केंद्र में एनडीए की सरकार का गठन भी हो गया है. वहीं लोकसभा चुनाव संपन्न होते ही बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं. दरअसल बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में होने वाले हैं. ऐसे में बिहार के अलग-अलग राजनीतिक दलों ने इसके लिए अभी से ही तैयारी शुरू कर दी है. इसी क्रम बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंत्रिमंडल के मंत्रियों के जिला प्रभारियों की सूची भी जारी कर दी गयी है. मंत्रियों के प्रभार के बहाने एनडीए चुनावी तैयारी में जुट गयी है.

दरअसल बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए ने तैयारी शुरू कर दी है. इसी के तहत नीतीश कुमार मंत्रिमंडल के प्रभारियों की सूची जारी की गयी है. ऐसे में अलग-अलग जिलों के प्रभारियों को संबंधित जिले में विकास कार्य और अगले साल होने विधानसभा चुनाव को लेकर कई काम करने का निर्देश भी दिया गया है. इसके अंतर्गत अपने-अपने जिले के प्रभारी विशेष रूप से वहां काम करेंगे और लोगों का विश्वास जीतने की कोशिश करेंगे.

मंत्री का नाम आवंटित जिला
- सम्राट चौधरी पटना
- विजय कुमार सिन्हा मुजफ्फरपुर, भोजपुर
- विजय कुमार चौधरी पूर्णिया, नालंदा
- बिजेंद्र प्रसाद यादव वैशाली
- डॉ. प्रेम कुमार नवादा
- श्रवण कुमार समस्तीपुर,मधेपुरा
- संतोष कुमार सुमन औरंगाबाद
- सुमित कुमार सिंह सारण
- रेणु देवी सीवान
- मंगल पांडे दरभंगा, बेगूसराय
- नीरज कुमार सिंह कटिहार
- अशोक चौधरी सीतामढ़ी, जहानाबाद
- लेशी सिंह मधुबनी
- मदन सहनी सुपौल
- नीतीश मिश्रा अररिया, गया
- नीतिन नवीन बक्सर, कैमूर
- दिलीप कुमार जायसवाल सहरसा
- महेश्वर हाजरी खगड़िया
- शीला कुमारी शेखपुरा, लखीसराय
- सुनील कुमार पूर्वी चंपारण
- जनक राम पश्चिमी चंपारण
- हरी सहनी अरवल
- कृष्णनंदन पासवान गोपालगंज
- जयंत राज रोहतास
- जमा खान किशनगंज, शिवहर
- रत्नेश सादा जमुई
- केदार प्रसाद गुप्ता मुंगेर
- सुरेंद्र मेहता बांका
- संतोष कुमार सिंह भागलपुर











