देश की सबसे युवा सांसद ने कह दी बड़ी बात, क्या राज्य में फिर से लहलहाएगी नौकरी की फसल?

केंद्र में तीसरी बार मोदी सरकार बनने के बाद बिहार में बंद पड़े कल-कारखानों को दोबारा से शुरू करने की मांग जोर पकड़ने लगी है. ये मांगें इस बार जनता नहीं बल्कि, जनता के द्वारा चुनकर आए नए सांसदों के द्वारा उठाई जा रही है. ये सांसद केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और कैबिनेट मंत्रियों से मिलकर उनको अपने-अपने इलाकों की बंद पड़ी चीनी मिलें, पेपर मिलें या अन्य तरह के उद्योग धंधों की लिस्ट सौंप रहे हैं. सांसदों की इस मांग पर केंद्र सरकार ने भी विचार करना शुरू कर दिया है. सूत्रों की मानें तो बहुत जल्द ही बिहार के लिए एक बड़ा आर्थिक पैकेज का ऐलान हो सकता है.

JDU नेता की बेटी को चिराग पासवान ने समस्तीपुर से दिया टिकट, जानें कौन हैं शांभवी चौधरी | Jansatta

समस्तीपुर से एलजेपी (रामविलास) के टिकट पर जीतकर आई देश की युवा सांसदों में से एक शाम्भवी चौधरी ने कहा कि, बिहार किसान प्रधान क्षेत्र है और मेरा इलाका समस्तीपुर भी किसान प्रधान इलाका है. यहां पर मक्के की उपज ज्यादा होती है. हम चाहेंगे कि समस्तीपुर में भी एक फूड प्रोसेसिंग यूनिट लगे. मैं इस सिलसिले में अपने नेता चिराग पासवान जी से भी बात करूंगी. इसके साथ ही हम अशोक पेपर मिल हो या समस्तीपुर में बंद पड़े जूट मिल सभी को प्राथमिकता के साथ दोबारा से शुरू करने की कोशिश करेंगे. मेरी प्राथमिकता रहेगी कि जो फैक्ट्री बंद हो गए हैं, वे फिर से शुरू हो जाएं. इससे लोगों को रोजगार के साथ-साथ नौकरी भी मिले.

पिछले कई सालों से बिहार सरकार दावा करती आ रही है कि बिहार के लोगों को रोजगार के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं है. लेकिन, हकीकत इससे बिल्कुल उलट है. बिहार में नए उद्योग धंधा लगाना तो दूर पुराने उद्योग धंधों की स्थिति भी बदहाल हो चुकी है. जानकारों की मानें तो सिर्फ सरकारी योजनाओं के सहारे कुछ ही लोगों को रोजगार उपलब्ध हो पा रहा है. ऐसे में मजदूरों का पलायन बिहार की सबसे बड़ी त्रासदी है.

ऐसे में केंद्र में बिहार कोटे के 8 मंत्री बनाए गए हैं. एक-दो को छोड़ दें तो सभी मंत्रियों के पास बिहार में उद्योग धंधे लगाने या दोबारा शुरू का विभाग है. बिहार में चीनी, पेपर, जूट, सूत और सिल्क उद्योग का बेहद सुनहरा अतीत रहा है. बिहार के पहले मुख्यमंत्री श्री कृष्ण सिंह के समय में बिहार भारत की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला राज्य हुआ करता था. बरौनी रिफाइनरी, बरौनी उर्वरक कारखाना, बोकारो स्टील प्लांट, बरौनी डेयरी, भारी इंजीनियरिंग उद्योग यहां स्थापित किए गए थे. लेकिन, 80 के दशक के बाद और फिर झारखंड बनने के बाद बिहार बदहाल हो गया. कई पेपर मील बंद हो गए और चीनी मीलें धूल फांक रही है.

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading