मुजफ्फरपुर में शान्ति के साथ मनाया जा रहा कुर्बानी का पर्व बकरीद

मुजफ्फरपुर : शहर के गौशाला स्थित बड़ी ईदगाह में सादगी और सद्भाव के साथ कुर्बानी का पर्व ईद उल अजहा (बकरीद) मनाया गया। ईद दौरान शहर के सभी ईदगाह में नमाजियों की भारी भीड़ रही।

बता दें कि बड़ी ईदगाह में बकरीद की नमाज सुबह 7:30 बजे मौलाना इकबाल द्वारा नए इमामत खाना में पढ़ाया गया। नमाजियों ने नमाज अदा कर परिवार, समाज व मुल्क की तरक्की, अमन-चैन और भाईचारे की दुआएं मांगी। शहर के विभिन्न इलाकों में बकरीद का पर्व उत्साह के साथ मनाया जा रहा हैं।

इस दौरान शहर में पुलिस प्रशासन की पूरी मुस्तैदी दिखी।

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading