आरजेडी नेता का रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव पर ह’मला, कहा-‘इतना बड़ा हा’दसा हुआ लेकिन इस्तीफा नहीं..’

पटना: सोमवार सुबह बंगाल के दार्जिलिंग जिले के सिलीगुड़ी उपमंडल के अंतर्गत रंगापानी स्टेशन के पास बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है. रुइधासा में एक मालगाड़ी ने सियालदह जाने वाली कंचनजंगा एक्सप्रेस को टक्कर मार दी. इस घटना पर विपक्ष केंद्र सरकार पर हमलावर है. आरजेडी ने इसको लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के इस्तीफे की मांग की है.

Tejashwi Yadav: ' तेजस्वी यादव में गड़बड़ी यह है कि...', BJP नेता के बयान से सियासी भूचाल; अब क्या करेगी RJD? - Tejashwi Yadav is a leader who finds caste even in

आरजेडी का केंद्र सरकार पर हमला

आरजेडी नेता भाई वीरेंद्र ने कहा कि जिस देश की रेलवे का निजीकरण हो गया है, उस देश में हादसे तो होंगे ही. पहले कांग्रेस और यूपीए सरकार के समय जब हादसे होते थे तो मंत्री इस्तीफा दे देते थे. इनको (सत्ता पक्ष) लोक लाज है ही नहीं. इतना बड़ा हादसा हुआ और कई बार पहले भी हो चुका है. लेकिन कोई मंत्री इस्तीफा नहीं देता है और ना अपनी गलती स्वीकारते हैं.

पांच की मौत, कई घायल

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुलिस के हवाले से दावा किया गया है कि इस हादसे में से पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि तीस से अधिक लोगों के जख्मी होने की बात कही जा रही है. दार्जिलिंग पुलिस के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक रॉय ने बताया कि दुर्घटना में पांच यात्रियों की मौत हुई है, 20-25 घायल यात्रियों की स्थिति गंभीर है.

कटिहार और किशनगंज के लिए हेल्पलाइन नंबर

किशनगंज से महज चालीस किलोमीटर दूर ट्रेन एक्सीडेंट हुआ है. इस दुर्घटना में ट्रेन की 3 बोगियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं. वहीं, इस हादसे के बाद कटिहार और किशनगंज रेलवे स्टेशन पर हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं. किशनगंज रेलवे स्टेशन का हेल्पलाइन नंबर-7542028020 और कटिहार में हेल्पलाइन नंबर- 9002041952 और 9771441956 है. इसके अलावे हेल्प डेस्क नंबर- 033-23508794, 033-23833326, स्टेशन हेल्प डेस्क नंबर- 6287801805 पर कॉन्टेक्ट किया जा सकता है.

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading