सीवान के सरकारी और निजी विद्यालय इस तारीख तक बंद, डीएम ने दिया ये आदेश

सीवान: बिहार गर्मी से बेहाल है और सीवान भी इससे अछूता नहीं है. सीवान शहर मुख्यालय समेत पूरे जिले में लू का कहर जारी है. मौसम विभाग ने भी क्षेत्र में अत्यधित गर्मी और हिट वेव का अलर्ट जारी किया है, जिससे पूरा जनजीवन अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ है. वहीं अस्पतालों में मरीजो की संख्या भी बढ़ गई है. मौसम की स्थिति देखें, तो अभी राहत मिलने की उमीद नही है. इसी के मद्देनजर बच्चों का ख्याल करते हुए लू के कारण स्कूल बंद करने का निर्देश जिलाधिकारी मुकुल कुमार ने जारी किया है.

फेल होती सरकारी शिक्षा में तेज़ी से पनपता प्राइवेट स्कूलों का व्यापार –  TwoCircles.net

19 जून तक रहेंगे सभी विद्यालय बंद
भारतीय मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार सीवान जिले में भीषण गर्मी और लू की स्थिति है. जिसके कारण पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है. इसको देखते हुए सीवान जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता ने लिखित आदेश निकालते हुए कक्षा 1से 8 तक चलने वाले जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालय को 18 से 19 जून तक बंद करने का निर्देश दिया है. इस दौरान बच्चों के पठन-पाठन की प्रक्रिया स्थगित रहेगी, जबकि 19 जून के बाद विद्यालयों में पठन- पाठन की प्रक्रिया शुरू होगी और बच्चे विद्यालयों का रूख कर सकेंगे.

टीचर्स और नॉन टीचिंग स्टाफ स्कूल में उपस्थित रहकर करेंगे काम
जिलाधिकारी के द्वारा जारी किए गए आदेश में उन्होंने कहा है कि जिला के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में क्लास 8 तक के शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रतिबंध रहेगा. इस अवधि में शिक्षक निर्धारित समय पर विद्यालय में उपस्थित रहकर ई-शिक्षा कोष में नामांकन की एन्ट्री, आधार कार्ड बनवाने, विद्यालय में चल रहे असैनिक कार्यों का अनुश्रवण करते हुए शौचालय और पानी की व्यवस्था की दुरूस्त करने आदि कार्यों के साथ विद्यालयों के सभी अभिलेखों और नामांकन पंजी, रोकड़ पंजी आदि को मेंटन करने का काम करेंगें.

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading